Stock Market: शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में शुरुआती कारोबार में गिरावट
Stock Market: शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में शुरुआती कारोबार में गिरावट
Published : Sep 25, 2024, 10:48 am IST
Updated : Sep 25, 2024, 10:48 am IST
SHARE ARTICLE
Stock Market: Major indices of the stock market declined in early trading
Stock Market: Major indices of the stock market declined in early trading

एनएसई निफ्टी 48.7 अंक फिसलकर 25,891.70 अंक पर रहा।

Stock Market: शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों की मुनाफावसूली इसकी प्रमुख वजह रही।

बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 171 अंक की गिरावट के साथ 84,743.04 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 48.7 अंक फिसलकर 25,891.70 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, नेस्ले, अदाणी पोर्ट्स, इंफोसिस, टाटा मोटर्स और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और मारुति के शेयर लाभ में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की 225 और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.96 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,784.14 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।(pti)

(For more news apart from Stock Market: Major indices of the stock market declined in early trading, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM