जियो ने गुजरात के सभी जिला मुख्यालयों में शुरू की 5जी सेवा

खबरे |

खबरे |

जियो ने गुजरात के सभी जिला मुख्यालयों में शुरू की 5जी सेवा
Published : Nov 25, 2022, 2:20 pm IST
Updated : Nov 25, 2022, 2:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Jio launches 5G service in all district headquarters of Gujarat
Jio launches 5G service in all district headquarters of Gujarat

गुजरात ऐसा पहला राज्य बन गया है जिसके सभी जिला मुख्यालयों में 5जी सेवा शुरू हो चुकी है।

New Delhi :  दूरसंचार कंपनी जियो ने गुजरात के सभी 33 जिला मुख्यालयों में प्रायोगिक चरण के तहत 5जी सेवाएं शुरू की हैं। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इसके साथ ही गुजरात ऐसा पहला राज्य बन गया है जिसके सभी जिला मुख्यालयों में 5जी सेवा शुरू हो चुकी है। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘आज जियो ने गुजरात के सभी 33 जिला मुख्यालयों में ‘ट्रू-5जी’ सेवा शुरू कर दी है जिसके साथ ही गुजरात देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां के 100 फीसदी जिला मुख्यालयों में जियो का ट्रू 5जी कवरेज है। गुजरात महत्वपूर्ण स्थान रखता है क्योंकि यह रिलायंस की जन्मभूमि है।’’

जियो अपने उपभोक्ताओं को 5जी सेवा देने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं ले रही है।

राज्य में इस सेवा की शुरुआत कंपनी की ‘ट्रू-5जी’ पहल से हुई है जिसका नाम है ‘एजुकेशन फॉर ऑल’। इस पहल के तहत रिलायंस फाउंडेशन और जियो मिलकर गुजरात के 100 स्कूलों का डिजिटलीकरण करेंगे।

रिलायंस जियो इंफोकॉम के चेयरमैन आकाश एम अंबानी ने एक बयान में कहा, ‘‘हमें यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि गुजरात ऐसा पहला राज्य बन गया है जहां के 100 फीसदी जिला मुख्यालय हमारे ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़े हैं। हम इस प्रौद्योगिकी की वास्तविक ताकत का प्रदर्शन करना चाहते हैं और यह दिखाना चाहते हैं कि यह किस तरह अरबों लोगों की जिंदगियों को प्रभावित करती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘5जी भारत के प्रत्येक नागरिक, हर घर

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM