Adani Group Shares News: अदाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से नौ के शेयरों में तेजी
Adani Group Shares News: अदाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से नौ के शेयरों में तेजी
Published : Nov 25, 2024, 12:38 pm IST
Updated : Nov 25, 2024, 12:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Shares of nine out of 10 companies of Adani Group rose News In Hindi
Shares of nine out of 10 companies of Adani Group rose News In Hindi

शेयर बाजार में तेजी के अनुरूप अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर में करीब सात प्रतिशत की तेजी आई।

Shares of nine out of 10 listed companies of Adani Group rose News In Hindi: अदाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से नौ के शेयरों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। शेयर बाजार में तेजी के अनुरूप अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर में करीब सात प्रतिशत की तेजी आई।

बीएसई पर अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर में 6.89 प्रतिशत, अदाणी ग्रीन एनर्जी में 6.42 प्रतिशत, अदाणी टोटल गैस में 5.33 प्रतिशत, अदाणी पोर्ट्स में 4.64 प्रतिशत और अदाणी पावर में 4.17 प्रतिशत की तेजी आई। अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर चार प्रतिशत, अदाणी विल्मर के 3.23 प्रतिशत, एसीसी के तीन प्रतिशत और अंबुजा सीमेंट्स के शेयर 2.71 प्रतिशत चढ़े। हालांकि, एनडीटीवी के शेयर में दो प्रतिशत की गिरावट आई।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,330.17 अंक बढ़कर 80,447.28 अंक पर और एनएसई निफ्टी 438 अंक चढ़कर 24,345.25 अंक पर पहुंच गया।

गौरतलब है कि समूह के संस्थापक अध्यक्ष गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर सहित सात अन्य लोगों के खिलाफ अमेरिका में 26.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर की कथित रिश्वतखोरी की साजिश रचने का हिस्सा होने के आरोप में अभियोग लगाए जाने के बाद विदेशों से धन जुटाने की इसकी क्षमता पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। कुछ वैश्विक बैंक और वित्तीय संस्थान कथित तौर पर समूह को नए ऋण देने पर अस्थायी रूप से रोक लगाने पर विचार कर रहे हैं।(pti)

(For More News Apart From Shares of nine out of 10 listed companies of Adani Group rose News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM