Stock Market News: दो दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 106 अंक टूटा
Stock Market News: दो दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 106 अंक टूटा
Published : Nov 26, 2024, 5:20 pm IST
Updated : Dec 3, 2024, 11:30 am IST
SHARE ARTICLE
Stock market falls after two days of rise News in Hindi
Stock market falls after two days of rise News in Hindi

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 105.79 अंक या 0.13 प्रतिशत गिरकर 80,004.06 अंक पर बंद हुआ।

Stock market falls after two days of rise News in Hindi: कमजोर वैश्विक रुख के बीच मंगलवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में दो दिन से जारी तेजी थम गई। विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार शुल्क संबंधी धमकियों के कारण बाजार की धारणा कमजोर हुई।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 105.79 अंक या 0.13 प्रतिशत गिरकर 80,004.06 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान यह 311.18 अंक या 0.38 प्रतिशत गिरकर 79,798.67 अंक पर आ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27.40 अंक या 0.11 प्रतिशत गिरकर 24,194.50 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, सन फार्मा, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो और पावर ग्रिड में उल्लेखीय गिरावट हुई।

दूसरी ओर एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि वह 20 जनवरी को पदभार संभालते ही मेक्सिको, कनाडा और चीन पर नए शुल्क लगाने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट आई।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट गिरकर बंद हुए, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहा। यूरोपीय बाजार दोपहर के कारोबार में नुकसान में थे। सोमवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए थे।

अदाणी समूह के सभी शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। अदाणी ग्रीन एनर्जी में 7.05 प्रतिशत की गिरावट आई। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.71 प्रतिशत बढ़कर 73.58 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 9,947.55 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। (pti)

(For More News Apart From Stock market falls after two days of rise News in Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM