Stock Market News: शेयर बाजार में रौनक लौटी, सैंसेक्स 759.05 अंक उछला

खबरे |

खबरे |

Stock Market News: शेयर बाजार में रौनक लौटी, सैंसेक्स 759.05 अंक उछला
Published : Nov 30, 2024, 7:15 pm IST
Updated : Nov 30, 2024, 7:15 pm IST
SHARE ARTICLE
Vigor returned to the sheyar baajaar , Sensex rose by 759.05 points news in hindi
Vigor returned to the sheyar baajaar , Sensex rose by 759.05 points news in hindi

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बी.एस.ई.) का 30 शेयरों पर आधारित 'सूचकांक सैंसेक्स 759.05 अंक उछलकर 79,802.79 के स्तर पर बंद हुआ।

Stock Market News In Hindi: वैश्विक बाजारों के मिले- जुले रुख के बीच घरेलू स्तर पर चुनिंदा दिग्गज कंपनियों के शेयरों में लिवाली आने से बाजार में अच्छी तेजी रही। विश्लेषकों के मुताबिक, भारती एयरटैल और रिलायंस इंडस्ट्रीज में निचले स्तर पर खरीदारी आने से बाजार में तेजी का माहौल बना।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बी.एस.ई.) का 30 शेयरों पर आधारित 'सूचकांक सैंसेक्स 759.05 अंक उछलकर 79,802.79 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 880.16 अंक बढ़कर 79,923.90 तक पहुंच गया था।

उधर नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एन.एस.ई.) का सूचकांक निफ्टी भी 216.95 अंक चढ़कर 24, 131.10 पर बंद हुआ। इस तरह बाजार पिछले सत्र में आई बड़ी गिरावट से उबरने में सफल रहे। सैंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से भारती एयरटैल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, - अल्ट्राटेक सीमैंट, अडानी पोट्र्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टूब्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन और टाटा मोटर्स सबसे ज्यादा लाभ में रहीं।

(For more news apart from Vigor returned to the stock market, Sensex rose by 759.05 points News In Hindi, stay tuned to Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM