सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 261 अंक टूटा, निफ्टी भी कमजोर

खबरे |

खबरे |

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 261 अंक टूटा, निफ्टी भी कमजोर
Published : May 31, 2023, 12:19 pm IST
Updated : May 31, 2023, 12:19 pm IST
SHARE ARTICLE
Sensex breaks 261 points in early trade, Nifty also weak
Sensex breaks 261 points in early trade, Nifty also weak

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 79.95 अंक के नुकसान से 18,553.90 अंक पर कारोबार कर रहा था।

मुंबई:  एशियाई बाजारों के कमजोर रुख के बीच बुधवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 261.4 अंक टूटकर 62,707.73 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 79.95 अंक के नुकसान से 18,553.90 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व और टाटा स्टील के शेयर गिरावट में थे। वहीं सन फार्मा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स और नेस्ले के शेयर लाभ में थे। अन्य एशियाई बाजारों दक्षिण कोरिया कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे। अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को मिला-जुला रुख रहा था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM