इस मासूम महिला ने जीता सबका दिल, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं जमकर तारीफ, देखें वीडियो
इस मासूम महिला ने जीता सबका दिल, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं जमकर तारीफ, देखें वीडियो
Published : Sep 9, 2023, 2:00 pm IST
Updated : Sep 9, 2023, 2:00 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

वीडियो में महिला ट्रेन में एक बकरी और एक शख्स के साथ सफर कर रही थी.

Viral Video: बकरी के साथ ट्रेन में सफर कर रही महिला का वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है. महिला ने न सिर्फ अपने लिए बल्कि अपनी बकरी के लिए भी टिकट खरीदा है. इस महिला का ये क्यूट अंदाज हर किसी को पसंद आ रहा है, जिसके चलते ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

वीडियो क्लिप में वह मुस्कुराते हुए और आत्मविश्वास से ट्रैवल टिकट एग्जामिनर (टीटीई) को जवाब देती नजर आ रही हैं। 

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला ट्रेन में एक बकरी और एक शख्स के साथ सफर कर रही थी. तभी टीटी आ जाता है और उससे टिकट की मांग करता है. टिकट मांगे जाने पर महिला के साथ मौजूद शख्स टिकट दिखा देता है. टिकट तीन लोगों का होता है, जिनमें महिला और उस शख्स के साथ-साथ बकरी भी शामिल होती है.  टीटी यह देखकर चौंक जाता है और हंसने लग जाता है.  टीटी महिला से पूछता है कि क्या उसने अपने जानवर के लिए भी टिकट खरीदा है। इस पर महिला ने 'हां' में जवाब दिया. कुछ यूजर्स ना दावा किया है कि वीडियो पश्चिम बंगाल से गुजरने वाली ट्रेन में रिकॉर्ड किया गया था क्योंकि  वीडियो में  बंगाली में बातचीत करते सुना गया है।

 महिला की ईमानदारी को देखकर लोग उनकी सराहना कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा, 'अनपढ़ थे, ईमानदार थे. पढ़ लिख कर बेईमान हो गए.' अन्य यूजर ने कहा, 'सराहनीय एवं अनुकरणीय. कई लोग ऐसे भी हैं जो सबकुछ होते हुए भी, सक्षम होने पर भी बिना टिकट के यात्रा करके खुद को बहुत टैलेंटेड मानते हैं.'

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM