Swiggy डिलीवरी बॉय की करतूत CCTV में कैद, दरवाजे पर की ऐसी हरकत
Swiggy डिलीवरी बॉय की करतूत CCTV में कैद, दरवाजे पर की ऐसी हरकत
Published : Apr 12, 2024, 12:48 pm IST
Updated : Apr 12, 2024, 12:48 pm IST
SHARE ARTICLE
swiggy delivery man steals expensive nike shoes kept outside flat in Gurugram CCTV
swiggy delivery man steals expensive nike shoes kept outside flat in Gurugram CCTV

रोहित नाम के एक शख्स ने इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

Swiggy Delivery Man News: आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का जमाना है. लोग छोटी-छोटी चीजें भी ऑनलाइन ऑर्डर करने लगे हैं। ऐसे में कई बार सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बन जाती है. कभी ऑनलाइन फ्रॉड, कभी डिलीवरी के दौरान अनियमितता तो कभी डिलीवरी मैन का बुरा व्यवहार मुद्दा बनता है। हाल ही में एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. हालांकि ये सब घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

 9 अप्रैल को गुरुग्राम के एक फ्लैट में कुछ सामान पहुंचाने पहुंचे स्विगी  डिलीवरी बॉय ने जो किया, किसी ने सोचा भी नहीं होगा। वायरल वीडियो की शुरुआत तब होती है जब स्विगी का डिलीवरी मैन एक फ्लैट के बाहर आता है और घंटी बजाता है। दरवाज़ा खुलने तक वह फर्श पर जूतों को देखता रहा। इसके बाद एक महिला आती है और ऑर्डर लेती है और दरबाजा बंद कर अंदर लली जाती है.

 लेकिन वो डिलीवरी मैन वहीं खड़ा रहता है. वह अपने आसपास देखता है.  इसके बाद वह अपने सिर पर लपेटा हुआ कपड़ा उतारता है और उससे अपना चेहरा पोंछता है और कुछ सीढ़ियां उतरकर दाएं-बाएं देखता है. फिर वह वापस आता है, और दरबादे के सामने रखे (nike) नाइकी के महंगे जूते उठाता है, उन्हें कपड़े में लपेटता है और चला जाता है।

रोहित नाम के एक शख्स ने इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने यह भी लिखा कि- स्विगी के डिलीवरी मैन ने मेरे दोस्त के महंगे नाइकी (nike) जूते ले लिए और स्विगी मुझे उसका कॉन्टैक्ट नंबर भी नहीं दे रहा है. साथ ही इस शिकायत का चैट स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है . जिस पर कंपनी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

हालांकि, शख्स के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद स्विगी ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'हम अपने डिलीवरी पार्टनर से बेहतर की उम्मीद करते हैं। डीएम पर हमसे संपर्क करें, ताकि हम आपकी बेहतर मदद कर सकें।

शख्स की पोस्ट पर लोगों ने खूब कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा- इसके नाइकी जूतों की कीमत वापस कर दो। वे सस्ते नहीं हैं और उन्हें इस तरह खोना कोई मज़ाक नहीं है। दूसरे ने लिखा- ऐसे तो घर से कुछ भी चोरी हो सकता है. शिकायत चैट के बारे में कई लोगों ने कहा कि- स्विगी को जवाब देना चाहिए था. ये बहुत निराशाजनक है.

(For more news apart from swiggy delivery man steals expensive nike shoes kept outside flat in Gurugram CCTV, stay tuned to Rozana Spokesman)

 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM