जाने कौन है बिग बॉस 16 की अर्चजना गौतम ? कैसे पहुंची यह तक.  
जाने कौन है बिग बॉस 16 की अर्चना गौतम ? कैसे पहुंची यहां तक 
Published : Dec 3, 2022, 3:04 pm IST
Updated : Dec 3, 2022, 3:51 pm IST
SHARE ARTICLE
Know who is Archana Gautam of Bigg Boss 16? How did it reach here?
Know who is Archana Gautam of Bigg Boss 16? How did it reach here?

अर्चना गौतम में सीजन 14 की निक्की तम्बोली की झलक दिखाई दी

Archana Gautam: अर्चना गौतम की जब Big Boss 16 में एंट्री हुई तो उन्होंने दर्शकों को अपनी अतरंगी बातों से खूब एंटरटेन किया। लेकिन जैसे ही घर के अंदर गईं, उनकी बेड को लेकर निमृत कौर से लड़ाई हो गई। वह पूरे फॉर्म में आ गईं कि अब तो वह सबकी ऐसी की तैसी कर देंगी। थोड़ी-थोड़ी उनमें सीजन 14 की निक्की तम्बोली की झलक जरूर दिखाई दी। हालांकि एक ही एपिसोड से जज करना सही बात नहीं इसलिए आगे बढ़ते हैं।

अर्चना गौतम का जन्म 1 सितंबर 1995 में हुआ। इनकी उम्र 27 वर्ष है। पेशे से एक एक्ट्रेस मॉडल और ब्यूटी पेजेंट टाइटल होल्डर हैं। इन्होंने साल 2018 में 'मिस बिकिनी इंडिया' में हिस्सा लिया था और इसका खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा इन्होंने 'मिस कॉसमॉस वर्ल्ड' 2018 में भी इंडिया को रिप्रेजेंट किया था और 'मोस्ट टैलेंटेड 2018' का सब टाइटल जीता था।

श्रद्धा कपूर संग किया काम:
अर्चना गौतम मेरठ की रहने वाली हैं। इन्होंने वहीं से IIMT से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन कर डिग्री हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने 2015 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि इसके पहले उन्होंने टीवी और प्रिंट के लिए कई बड़े-बड़े ब्रांड के साथ जुड़कर विज्ञापन किया।

zm

इनकी पहली फिल्म 'ग्रेट गैंड मस्ती' थी जो कि सफल रही। हालांकि इसमें इनका कैमियो था। इसके बाद ये 'हसीना पार्कर' में सलमा के किरदार में नजर आईं थीं। इसके बाद वह 'बारात कंपनी' में अंकिता भारद्वाज के रोल में दिखाई दीं। 'जंक्शन वाराणसी' में उन्होंने आइटम सॉन्ग किया।

साउथ इंडस्ट्री में किया काम:
अर्चना गौतम ने साउथ इंडस्ट्री में भी काम किया है। उन्होंने तेलुगू मूवी 'आईपीएल इट्स प्योर लव' में अमृता और तमिल मूवी 'गुंडास' में मालार के कैरेक्टर में दिखाई दी थीं। अर्चना गौतम ने कई म्यूजिक वीडियोज में भी अपना जलवा बिखेरा है। एक्ट्रेस ने 'मिस उत्तर प्रदेश', 'मिस बिकिनी यूनिवर्स इंडिया' समेत अन्य टाइटल भी जीता है।

zm

खा चुकी है प्यार में धोखा:
अर्चना गौतम सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। उनके फेसबुक पर 8 मिलियन से ज्यादा और इंस्टाग्राम पर 750K फॉलोवर्स हैं। वह वहां अपने कातिलाना अंदाज से भरी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।

उन्होंने शो में सलमान को बताया था कि उनका एक अफेयर था लेकिन वह लड़का उनसे नहीं बल्कि पैसों से प्यार करता था इसलिए अब उनका इन सब चीजों से मन दुखी हो गया है। वह अब कोई अफेयर नहीं बल्कि सीधे शादी करेंगी। शायद घर में वह अपने लिए कोई जीवनसाथी तलाश लें।
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM