अगले दो साल में नए घर में जाना चाहते हैं 44 प्रतिशत भारतीय, ज्यादातर खरीदेंगे अपना आशियाना : सर्वे

खबरे |

खबरे |

अगले दो साल में नए घर में जाना चाहते हैं 44 प्रतिशत भारतीय, ज्यादातर खरीदेंगे अपना आशियाना : सर्वे
Published : Feb 21, 2023, 5:09 pm IST
Updated : Feb 21, 2023, 5:09 pm IST
SHARE ARTICLE
44 percent of Indians want to move to a new house in the next two years
44 percent of Indians want to move to a new house in the next two years

इस वैश्विक सर्वे में दुनियाभर के 20,000 लोगों को शामिल किया गया जिनमें से 1,500 भारत से थे।

New Delhi: बड़ी संख्या में भारतीयों की अगले दो साल में नए घर में जाने की इच्छा है जबकि किराये पर रह रहे बड़ी संख्या में भारतीय ‘‘अपना’’ घर खरीदना चाहते हैं। एक वैश्विक सर्वेक्षण में भारतीयों की अपने घर के प्रति चाह खुलकर सामने आई है।.

संपत्ति सलाहकार सीबीआरई इंडिया ने एक सर्वे के आधार पर रिपोर्ट जारी की है। ‘‘भारत की आवाज: भविष्य में लोग कैसे रहेंगे, किस तरह काम करेंगे और खरीदारी करेंगे’’ शीर्षक की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सर्वे में शामिल 45 प्रतिशत भारतीय अगले दो वर्ष में नए घर में रहने जाने वाले हैं जिनमें से ज्यादातर किराये के बजाय अपना खुद का घर खरीदना चाहते हैं।.

इस वैश्विक सर्वे में दुनियाभर के 20,000 लोगों को शामिल किया गया जिनमें से 1,500 भारत से थे। सर्वे में शामिल भारतीय जनरेशन जेड (18-25 वर्ष), लेट मिलेनियल (26-33 वर्ष), अर्ली मिलेनियल (34-41 वर्ष), जनरेशन एक्स (42-57 वर्ष) और बेबी बूमर्स (58 वर्ष से अधिक) आयुवर्ग से थे। सर्वे में पाया गया कि प्रतिभागियों के अगले दो वर्ष में नए घर में जाने के मजबूत इरादे हैं (44 प्रतिशत, पहले के दो वर्ष में यह 31 फीसदी था)। वैश्विक और एशिया प्रशांत के लोगों की तुलना में यह आंकड़ा बहुत अधिक है।

सीबीआरई ने कहा, ‘‘अगले दो वर्ष में नए घर में जाने की इच्छा जताने वाले सबसे अधिक भारतीय 18 से 25 साल के हैं। वहीं ऐसा कहने वाले 58 साल से अधिक के लोगों की संख्या सिर्फ 29 प्रतिशत है। यह दिखाता है कि आने वाले समय में युवा पीढ़ी की अगुवाई में घरों की मांग बढ़ेगी।’’ वहीं, रिपोर्ट में यह भी पता चला कि अगले दो वर्ष में नए घर में जाने की योजना बना रहे लोगों में से 72 प्रतिशत किराये के घर के बजाय अपना घर खरीदना चाहेंगे।

इसके अलावा, करीब 70 प्रतिशत मिलेनियल किराये के बजाय अपना घर खरीदने को तरजीह दे रहे हैं। यह रूझान 2016 के रूझान के ठीक विपरीत है, जब सर्वे में पाया गया था कि 68 प्रतिशत अपने माता-पिता के साथ नहीं बल्कि किराये के घर में रहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, किसी और देश में बसने की इच्छा सभी आयु समूहों में भारत में सबसे ज्यादा देखी गई।

सीबीआरई के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया, पश्चिम एशिया और अफ्रीका) अंशुमान मैगजीन ने कहा, ‘‘ज्यादातर प्रतिभागी घर खरीदना चाहते हैं लेकिन हमें बाकी लोगों को नहीं भूलना चाहिए जो किराये का घर लेने के इच्छुक हैं क्योंकि जनरेशन जेड के 40 प्रतिशत लोग घर खरीदने के बजाये किराये के आवास में रहने के इच्छुक हैं।’’

Location: India, Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM