इतिहास में आज : आज ही के दिन फांसी पर चढ़े थे भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव

खबरे |

खबरे |

इतिहास में आज : आज ही के दिन फांसी पर चढ़े थे भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव
Published : Mar 23, 2023, 12:40 pm IST
Updated : Mar 23, 2023, 12:40 pm IST
SHARE ARTICLE
Today in history: Bhagat Singh, Rajguru and Sukhdev were hanged on this day
Today in history: Bhagat Singh, Rajguru and Sukhdev were hanged on this day

इन तीनों पर अंग्रेज अफसर सांडर्स की हत्या का आरोप था।

New Delhi: देश और दुनिया के इतिहास में वैसे तो कई महत्वपूर्ण घटनाएं 23 मार्च की तारीख पर दर्ज हैं....लेकिन भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु और सुखदेव को फांसी दिया जाना भारत के इतिहास में दर्ज इस दिन की सबसे बड़ी एवं महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। 

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान वर्ष 1931 में क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 23 मार्च को फांसी दी गई थी। बता दें कि इन तीनों पर अंग्रेज अफसर सांडर्स की हत्या का आरोप था। देश में उनके बलिदान को याद करने के लिए आज का दिन (23 मार्च) को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है. वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें तो 1956 में 23 मार्च के दिन पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र बना।

देश-दुनिया के इतिहास में 23 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 

  • 1880 : भारतीय स्वतंत्रता सेनानी बसंती देवी का जन्म।
  • 1910: स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, प्रखर चिन्तक एवं समाजवादी राजनेता डॉ राममनोहर लोहिया का जन्म।
  • 1931: भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजों ने फांसी दी।
  • 1940 : मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान प्रस्ताव को मंजूरी दी। 1956 : पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र देश बना।
  • 1965: नासा ने पहली बार अंतरिक्ष यान ‘जेमिनी 3’ से दो व्यक्तियों को अंतरिक्ष में भेजा।
  • 1986 : केन्द्रीय आरक्षी पुलिस बल की पहली महिला कंपनी दुर्गापुर शिविर में गठित की गई।
  • 1987: बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का जन्म।
  • 1996: ताइवान में पहला प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुआ, जिसमें ली तेंग हुई राष्ट्रपति बने।
  • 1998: जेम्स कैमरून की हॉलीवुड फिल्म टाइटैनिक को रिकॉर्ड 11 ऑस्कर अवॉर्ड मिले।
  • 2011: हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिजाबेथ टेलर का निधन हुआ। 
  • 2020 : भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 433 हुई और देश के अधिकतर हिस्सों में लॉकडाउन लगाया गया। .

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM