World Water Crisis News: 2030 तक 70 करोड़ लोग पानी के लिए घर छोड़ने को होंगे मजबूर- शोध

खबरे |

खबरे |

World Water Crisis News: 2030 तक 70 करोड़ लोग पानी के लिए घर छोड़ने को होंगे मजबूर- शोध
Published : Jul 8, 2024, 4:29 pm IST
Updated : Jul 8, 2024, 4:29 pm IST
SHARE ARTICLE
World water cycle also affected due to climate change news in hindi
World water cycle also affected due to climate change news in hindi

अगले 26 वर्षों में जलापूर्ति पर पड़ने वाले दबाव की वजह से पानी पर करीब 30 फीसदी अतिरिक्त समय देना होगा।

World Water Crisis News In Hindi: जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया का जलचक्र भी प्रभावित हो रहा है। शोधकर्ताओं का कहना है कि दुनियाभर में जल संकट कितना गंभीर हो चुका है इसका अंदाजा संयुक्त राष्ट्र की ओर जारी आंकड़ों से भी लगाया जा सकता है। इसके मुताबिक दुनिया में चार करोड़ से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जिन्हें साल में कम से कम एक महीने पानी की कमी से जूझना पड़ता है।

2025 तक दुनिया की आधी आबादी उन क्षेत्रों में रह रही होगी जहां पानी की कमी है। इतना ही नहीं 2030 तक करीब 70 करोड़ लोग पानी की भारी कमी के चलते अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी के मुताबिक पॉट्सडैम इंस्टीट्यूट फॉर क्लाइमेट इम्पैक्ट रिसर्च से जुड़े वैज्ञानिकों ने अध्ययन में जानकारी दी है कि अगले 26 वर्षों में जलापूर्ति पर पड़ने वाले दबाव की वजह से पानी पर करीब 30 फीसदी अतिरिक्त समय देना होगा। सबसे ज्यादा बोझ महिलाओं और बच्चियों पर पड़ेगा।

जलवायु परिवर्तन दबे पांव लोगों के जीवन में कर रहा है घुसपैठ

अध्ययन से जुड़े पॉट्सडैम इंस्टीट्यूट के प्रमुख शोधकर्ता रॉबर्ट कैर का कहना है कि जलवायु में आ रहा बदलाव, बारिश के पैटर्न को प्रभावित कर रहा है। नतीजन पानी की उपलब्धता भी प्रभवित हो रही है। 2050 तक उच्च उत्सर्जन परिदृश्य में महिलाओ को पानी भरने में लगने वाला यह समय 30 फीसदी बढ़ सकता है।

पानी जुटाने में लग रहा ज्यादा वक्त

जलवायु परिवर्तन की वजह से पानी को इक‌ट्ठा करने में लगने वाला समय प्रभावित हो रहा है। जिन क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं है वहां रहने वाली महिलाओं को भविष्य में पानी भरने में कहीं ज्यादा समय देना होगा। वैश्विक स्तर पर जिन घरों में पानी की सप्लाई नहीं है उन्हें पानी एकत्र करने में हर दिन औसतन 22.84 मिनट का समय लगता है। यह समय इंडोनेशिया के कुछ हिस्सों में चार मिनट से लेकर दक्षिण अमेरिका, अफ्रीकी देशों और, दक्षिण पूर्व एशिया के कुछ हिस्सों में 210 मिनट तक है।

(For more news apart from World water cycle also affected due to climate change news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM