Kailash Mansarovar Yatra 2025: कैलाश मानसरोवर यात्रा में कितना खर्च आएगा और क्या होगा रास्ता? 6 साल बाद हो रही शुरू

खबरे |

खबरे |

Kailash Mansarovar Yatra 2025: कैलाश मानसरोवर यात्रा में कितना खर्च आएगा और क्या होगा रास्ता? 6 साल बाद हो रही शुरू
Published : Apr 27, 2025, 4:16 pm IST
Updated : Apr 27, 2025, 4:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Kailash Mansarovar Yatra 2025 Registration cost routes News In Hindi
Kailash Mansarovar Yatra 2025 Registration cost routes News In Hindi

तिब्बत स्थित कैलाश मानसरोवर की तीर्थयात्रा छह साल बाद वर्ष 2025 में एक बार फिर शुरू होने जा रही है।

Kailash Mansarovar Yatra 2025 Registration cost routes News In Hindi: कैलाश मानसरोवर यात्रा छह साल बाद एक बार फिर शुरू होने जा रही है। चीन ने इसके लिए भारत को अनुमति दे दी है। इस यात्रा में भाग लेने वाले तीर्थयात्री दो अलग-अलग मार्गों से कैलाश मानसरोवर पहुँचेंगे। विदेश मंत्रालय ने यात्रा में भाग लेने वाले यात्रियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू होने के बाद यात्रियों में काफी उत्साह है। आइए जानते हैं कैसे होगा रजिस्ट्रेशन और कब शुरू होगी यात्रा।

तिब्बत स्थित कैलाश मानसरोवर की तीर्थयात्रा छह साल बाद वर्ष 2025 में एक बार फिर शुरू होने जा रही है। विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में ऑनलाइन पंजीकरण भी शुरू कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 50 यात्रियों के 15 जत्थे बनाए जाएंगे। इनमें से तीर्थयात्रियों के 10 समूह सिक्किम में नाथू ला दर्रे के रास्ते मानसरोवर पर्वत पर पहुंचेंगे, जिन्हें यह यात्रा पूरी करने में 21 दिन लगेंगे।

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू

इसके साथ ही शेष 5 समूहों के तीर्थयात्री उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से होकर अपनी यात्रा पूरी करेंगे। उन्हें कैलाश मानसरोवर पहुंचने में 22 दिन लगेंगे। इइस यात्रा में शामिल होने की इच्छा रखने वाले तीर्थ यात्री विशिष्ट वेबसाइट केएमवाईएन डॉट जीओवी डॉट आईएन (kmvn.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.  श्रद्धालुओं का चयन आवेदकों में से निष्पक्ष आधार पर किया जाएगा, जिसका चयन कम्प्यूटर द्वारा किया जाएगा। यह रेंडम और लिंग-संतुलित चयन प्रक्रिया के माध्यम से होगा.

कितना होगा खर्च

 विदेश मंत्रालय ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा जून से अगस्त तक आयोजित की जाएगी। रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पर यात्रा के खर्च के बारे में बताया गया है। सिक्किम से यात्रा करने वाले यात्रियों से प्रति यात्री 2 लाख 83 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। इसके साथ ही उत्तराखंड से होकर जाने वाले तीर्थयात्रियों से 1 लाख 74 हजार रुपए शुल्क लिया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पंजीकरण से लेकर यात्रियों के नामों की सूची बनाने तक का सारा काम ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। इसलिए, आवेदकों को जानकारी प्राप्त करने के लिए पत्र या फैक्स भेजने की आवश्यकता नहीं है।

(For More News Apart From Kailash Mansarovar Yatra 2025 Registration cost routes News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM