कर्नाटक में टमाटर के दाम तेजी से गिरे, 20 रुपये प्रति किलोग्राम हुआ टमाटर
कर्नाटक में टमाटर के दाम तेजी से गिरे, 20 रुपये प्रति किलोग्राम हुआ टमाटर
Published : Aug 28, 2023, 2:22 pm IST
Updated : Aug 28, 2023, 2:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Tomato prices fall sharply in Karnataka, tomato becomes Rs 20 per kg
Tomato prices fall sharply in Karnataka, tomato becomes Rs 20 per kg

आपूर्ति में सुधार के कारण कर्नाटक के हिस्सों में तेजी से गिरकर 20 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है।

बेंगलुरु: कुछ सप्ताह पहले तक थोक बाजार में 140 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहे टमाटर का भाव अब आपूर्ति में सुधार के कारण कर्नाटक के हिस्सों में तेजी से गिरकर 20 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मैसुरु एपीएमसी (कृषि उत्पाद विपणन समिति) में टमाटर की कीमत रविवार को घटकर 14 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मैसुरु एपीएमसी के सचिव एम. आर. कुमारस्वामी ने संपर्क किए जाने पर फोन पर पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘आपूर्ति में सुधार होने से पिछले सप्ताह टमाटर का औसत दाम 20 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।’’ बाजार के सूत्रों ने कहा कि पिछले महीने की तुलना में टमाटर की आपूर्ति में दो से तीन गुना सुधार हुआ है जिससे उसकी कीमत में तेजी से गिरावट आई है।

कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘पिछले महीने मैसुरु एपीएमसी में थोक दर पर टमाटर की सबसे अधिक कीमत 140 रुपये प्रति किलोग्राम थी।’’ उन्होंने कहा कि राज्य में वर्तमान में टमाटर की खुदरा दर 30 रुपये के आस पास है।

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM