Jaipur : जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, 26 घायल

खबरे |

खबरे |

Jaipur : जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, 26 घायल
Published : Jan 2, 2023, 1:10 pm IST
Updated : Jan 2, 2023, 1:10 pm IST
SHARE ARTICLE
Jaipur: 11 coaches of Jodhpur Suryanagari Express derailed, 26 injured
Jaipur: 11 coaches of Jodhpur Suryanagari Express derailed, 26 injured

दुर्घटना के कारण कई ट्रेनों के परिचालन को रद्द कर दिया गया है या अन्य मार्गों से उन्हें चलाया जा रहा है। रेलवे ने हेल्पलाइन नंबरों की घोषणा की है।

जयपुर : बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12480) के 11 डिब्बे सोमवार तड़के राजस्थान के पाली जिले में पटरी से उतर गए। इसमें 26 यात्री घायल हो गए।

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने यहां बताया कि बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस के डिब्बे जोधपुर मंडल के राजकियावास-बोमादरा रेलखंड के बीच तड़के 3.27 बजे पटरी से उतरे गए थे। घटना में 26 यात्री घायल हुये हैं। रेलवे ने घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।

प्रवक्ता ने यहां एक बयान में कहा कि रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने पाली स्थित बांगड अस्पताल में भर्ती घायल यात्रियों से बातचीत कर जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने बताया कि घायल यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिये 16 यात्रियों को 25-25 हजार रुपये तथा गंभीर रूप से घायल एक यात्री को एक लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। रेलवे के उच्चाधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। 

दुर्घटना के कारण कई ट्रेनों के परिचालन को रद्द कर दिया गया है या अन्य मार्गों से उन्हें चलाया जा रहा है। रेलवे ने हेल्पलाइन नंबरों की घोषणा की है।

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM