
भूकंप का केन्द्र गारो हिल्स के उत्तर में 10 किमी की गहराई पर स्थित था।
Rajasthan Earthquake Today News in Hindi: आज सुबह अमेरिका और भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि अभी तक किसी भी जगह से जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लगातार आ रहे भूकंप ने लोगों के मन में डर का माहौल पैदा कर दिया है। भारत में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजस्थान के झुंझुनू में सुबह करीब साढ़े नौ बजे लोगों ने हल्का भूकंप महसूस किया। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3.1 दर्ज की गई।
भूकंप के झटके हल्के थे, फिर भी लोगों ने उन्हें महसूस किया और सावधानी से अपने घरों से बाहर निकल आए। यहां भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इस भूकंप का केन्द्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। राजस्थान से पहले मेघालय में भी सुबह 7:56 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 2.6 मापी गई।
भूकंप का केन्द्र गारो हिल्स के उत्तर में 10 किमी की गहराई पर स्थित था। मेघालय में भी किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। आज सुबह 7:17 बजे अमेरिका में भी भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई।
भूकंप का केन्द्र न्यू मैक्सिको के कार्ल्सबैड शहर से लगभग 89 किलोमीटर दूर व्हाइट सिटी क्षेत्र में था। भूकंप का केन्द्र जमीन से 7.5 किलोमीटर नीचे स्थित था। अच्छी बात यह है कि इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
(For More News Apart From Rajasthan Earthquake Today News in Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)