राजस्थान : कोटा में नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे बेचने की कोशिश, तीन लोग गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

राजस्थान : कोटा में नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे बेचने की कोशिश, तीन लोग गिरफ्तार
Published : Sep 4, 2023, 10:13 am IST
Updated : Sep 4, 2023, 10:13 am IST
SHARE ARTICLE
Rajasthan: Tried to kidnap and sell a minor girl in Kota, three people arrested
Rajasthan: Tried to kidnap and sell a minor girl in Kota, three people arrested

लड़की और उसकी मां को 24 अगस्त को कोटा लाया गया और विभिन्न स्थानों पर बंधक बनाकर रखा गया।

कोटा (राजस्थान): राजस्थान के कोटा जिले में झारखंड की एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने और उसे बेचने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक यहां एक घर में बंद रखी गई लड़की (17) और उसकी मां को बृहस्पतिवार को बचा लिया गया।

कोटा के पुलिस अधीक्षक (शहर) शरद चौधरी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिरिडीह (झारखंड) के राजेंद्र मंडल (49) उर्फ राजू, हरला (झारखंड) के रवि कुमार (32) और स्थानीय निवासी ललित माहेश्वरी (39) के रूप में हुई है। इन तीनों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।

बचपन बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मदद से बृहस्पतिवार देर रात प्रेमनगर अफोर्डेबल सोसायटी के एक घर से लड़की और उसकी मां को बचा लिया। पुलिस अधीक्षक (शहर) शरद चौधरी ने बताया कि उस समय आरोपी कथित तौर पर पांच लाख रुपये में नाबालिग की शादी कराने के लिए बातचीत कर रहे थे। लड़की और उसकी मां को 24 अगस्त को कोटा लाया गया और विभिन्न स्थानों पर बंधक बनाकर रखा गया।

बचपन बचाओ आंदोलन के निदेशक मनीष शर्मा ने कहा कि इस दौरान, तीन दलालों ने कथित तौर पर पांच लाख रुपये में लड़की की शादी कराने का प्रयास किया।

Location: India, Rajasthan, Kota

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM