Earthquake News: तेलंगाना में 5.3 तीव्रता का भूकंप, आंध्र प्रदेश में भी महसूस किए गए झटके
Earthquake News: तेलंगाना में 5.3 तीव्रता का भूकंप, आंध्र प्रदेश में भी महसूस किए गए झटके
Published : Dec 4, 2024, 11:56 am IST
Updated : Dec 4, 2024, 11:56 am IST
SHARE ARTICLE
Earthquake 5.3 magnitude in Mulugu,Telangana,Andhra Pradesh news In Hindi
Earthquake 5.3 magnitude in Mulugu,Telangana,Andhra Pradesh news In Hindi

बुधवार सुबह करीब 7:27 बजे भूकंप आया जिसका केंद्र 40 किलोमीटर की गहराई पर था

Earthquake 5.3 magnitude in Mulugu,Telangana,Andhra Pradesh news In Hindi: तेलंगाना के मुलुगु में बुधवार को सुबह 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। भूकंप से तत्काल किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

भूकंप के झटके सुबह सात बजकर 27 मिनट पर महसूस किए गए। तेलंगाना के मुलुगु साथ आंध्र प्रदेश में भी कई स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

मुलुगु के पास वारंगल के कई निवासियों ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे के आसपास उन्हें कुछ सेकंड के लिए एक असामान्य झटका महसूस हुआ। छत के पंखे हिलने लगे और अलमारियों से सामान गिरने लगा।

एनसीएस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7:27 बजे भूकंप आया जिसका केंद्र 40 किलोमीटर की गहराई पर था और इसका केंद्र मुलुगु क्षेत्र के आसपास था।

हैदराबाद सहित मुलुगु और उसके पड़ोसी जिलों के लोगों ने मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए।

लोगों ने सोशल मीडिया पर भूकंप के क्षण के वीडियो साझा किए।

photophoto

'तेलंगाना वेदरमैन' नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने एक्स पर लिखा, "पिछले 20 वर्षों में पहली बार तेलंगाना में सबसे शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 5.3 थी। इसका केंद्र मुलुगु था। हैदराबाद सहित पूरे तेलंगाना में भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक बार फिर गोदावरी नदी के किनारे भूकंप आया, लेकिन यह काफी शक्तिशाली था।"

राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (एनजीआरआई) के सेवानिवृत्त वैज्ञानिक पूर्णचंद्र राव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में पांच से अधिक तीव्रता के भूकंप बहुत कम देखे जाते हैं।

उन्होंने बताया कि 1969 में भद्राचलम में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया था, हालांकि इससे छोटे भूकंप भी आए हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को आए 5.3 तीव्रता के भूकंप के बाद अगले कुछ दिनों तक भूकंप के बाद के झटके आ सकते हैं, लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

(For more news apart from Earthquake 5.3 magnitude in Mulugu,Telangana,Andhra Pradesh news In Hindi, stay tuned to Spokesman hindi)

Location: India, Telangana, Hyderabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM