Rajasthan News: राजस्थान में भीषण हादसा, रेलिंग तोड़ रेलवे ट्रैक पर गिरी बस, 4 की मौत
Rajasthan News: राजस्थान में भीषण हादसा, रेलिंग तोड़ रेलवे ट्रैक पर गिरी बस, 4 की मौत
Published : Nov 6, 2023, 12:46 pm IST
Updated : Nov 6, 2023, 12:46 pm IST
SHARE ARTICLE
Rajasthan Bus Accident News
Rajasthan Bus Accident News

Rajasthan Bus Accident News: मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा नेशनल हाईवे-21 पर हुआ.

Rajasthan News In Hindi: राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसा हुआ है.  इस  हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है वहीं में 24 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद डीएम समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. 

मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा नेशनल हाईवे-21 पर हुआ. यहां एक यात्री बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरी और यह हादसा हुआ. जिससे ट्रेनों की आवाजाही भी रुक गई. बताया जा रहा है कि घायलों को इलाज का लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.  मौके पर डीएम समेत तमाम आला अधिकारी मौजुद है.

हरिद्वार से जयपुर जा रही  थी बस

दौसा डीएम कमर चौधरी ने बताया कि, यह भीषण सड़क हादसा रविवार रात करीब 2.15 बजे नेशनल हाईवे-21 पर हुआ. यहां हरिद्वार से जयपुर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही जिले में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं.

ट्रेनों की आवाजाही पर रोक

हादसे के तुरंत बाद जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. हादसे की सूचना जैसे ही रेलवे कंट्रोल रूम को मिली तो जयपुर-दिल्ली रेलवे लाइन के अप और डाउन ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही तुरंत रोक दी गई. रेलवे अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार से जयपुर जा रही यह यात्री बस रात करीब 2.15 बजे बेकाबू हो गई. तेज रफ्तार बस लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर से सीधे ट्रैक पर जा गिरी.

Location: India, Rajasthan

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM