राजस्थान के चूरू में पारा शून्य डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

खबरे |

खबरे |

राजस्थान के चूरू में पारा शून्य डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
Published : Jan 7, 2023, 1:21 pm IST
Updated : Jan 7, 2023, 1:21 pm IST
SHARE ARTICLE
Mercury reached zero degree Celsius in Churu, Rajasthan
Mercury reached zero degree Celsius in Churu, Rajasthan

विभाग के अनुसार, राजधानी जयपुर में बीते 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19.8 डिग्री व 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जयपुर : पूरा राजस्थान कड़ाके की ठंड की चपेट में है। राज्य के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार रात चूरू में पारा शून्य डिग्री, जबकि पिलानी में 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सीकर में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री, करौली में 1.2 डिग्री, अंता में 1.6 डिग्री, वनस्थली में 1.7 डिग्री, बीकानेर में 2.0 डिग्री, अलवर में 2.4 डिग्री, धौलपुर में 2.6 डिग्री, नागौर में 3.3 डिग्री और टोंक में 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

विभाग के अनुसार, राजधानी जयपुर में बीते 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19.8 डिग्री व 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग ने कहा कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने और लोगों को अति शीतलहर, घने कोहरे व शीतदिन के दौर से राहत मिलने की संभावना है।

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM