Punjab-Haryana Protest: किसानों के दिल्ली कूच से पहले प्रशासन अलर्ट

खबरे |

खबरे |

Punjab-Haryana Protest: किसानों के दिल्ली कूच से पहले प्रशासन अलर्ट
Published : Feb 9, 2024, 1:26 pm IST
Updated : Feb 12, 2024, 10:29 am IST
SHARE ARTICLE
Punjab-Haryana Protest: Farmers March To Delhi, Administration Alert
Punjab-Haryana Protest: Farmers March To Delhi, Administration Alert

किसान कई मांगो को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी में है।

Punjab-Haryana Protest News In Hindi: एमएसपी को लेकर किसानों की और से आने वाली 13 फरवरी को केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा करने को लेकर तैयारियां तेज की जा रही हैं। बता दें कि किसान बीते काफी लंबे समय से इस मांग को लेकर प्रदर्शन के साथ-साथ कई बैठकें कर चुके है। लेकिन इस दौरान एक बार फिर बैठक में कोई नतीजा न मिलने पर किसानों की और से दिल्ली कूच का फैसला लिया गया हैं। जिसको लेकर बीते कई दिनों से किसान लगातार तैयारी कर रहे हैं।

किसानों का दिल्ली कूच, प्रशासन अलर्ट

प्रशासन को जैसे ही किसानों के दिल्ली कूच की जानकारी मिली वैसे ही पुलिस प्रशासन भी इसको लेकर पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया है। वहीं किसानों के आंदोलन की कॉल को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। वहीं पंजाब के जीटी रोड के साथ कई जिलों की पुलिस को अलर्ट रहने को लेकर आदेश जारी किए गए है। वहीं जानकारी के मुताबिक हरियाणा में भी पुलिस प्रशासन की और से शंभू बार्डर सील करने की तैयारी की जा रही है। ताकि किसानों को प्रदेश में दाखिल न होने दिया जाए। जिसको लेकर क्षेत्र की पुलिस के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारियों को भी इसे लेकर अलर्ट किया गया हैं। ताकि 13 फरवरी को माहौल शांति पुर्ण बनाया जा सके।

13 फरवरी को धारा 144 लागू

बता दें कि 13 फरवरी को किसानों के दिल्ली कूच की घोषणा को देखते हुए हरियाणा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सभी पुख्ता प्रबंध करना शुरू कर दिए हैं। बाकायदा इसके लिए धारा 144 के आदेश भी प्रशासन की ओर से जारी किए जाएंगे। ताकि जिला में शांति व्यवस्था के साथ कानून व्यवस्था बनी रहे।

किसानों की केंद्र सरकार से कई मांगें..

बता दें कि किसान कई मांगो को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी में है। जिसमें किसानों की कई प्रमुख मांगे है, जिसमें सभी फसलों की खरीद पर एमएसपी गारंटी अधिनियम बनाया जाए, किसानों और मजदूरों के लिए पूर्ण ऋण माफी,लखीमपुर खीरी हत्या मामले में न्याय के साथ समझौते के अनुसार घायलों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग, दिल्ली मोर्चा सहित देशभर में सभी आंदोलनों के दौरान दर्ज मामले रद्द किए जाने की मांग के साथ किसान कई अन्य मांगो को लेकर 13 फरवरी को दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे हैं। वहीं किसान एक बार फिर केंद्र सरकार से इस मामले में ध्यान देने के साथ ही मामले में किसानों को राहत की मांग करेंगे।

खैर पंजाब, हरियाणा सहित कई प्रदेशों में किसानों की और से दिल्ली कूच की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वहीं प्रशासन की और से भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदेश जारी किए जा रहे है। ऐसे में देखने अहम होगा की क्या किसान अपनी मांगों को लेकर 13 फरवरी को अपना ये विरोध जारी रखेंगे?, या उससे पहले सरकार किसानों से बातचीत कर मामले में समाधान करेगी?

(For more news apart from Punjab-Haryana Protest: Farmers March To Delhi, Administration Alert News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Haryana, Ambala

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM