राजस्थान : बूंदी जिले के गुडली गांव से फिर शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’

खबरे |

खबरे |

राजस्थान : बूंदी जिले के गुडली गांव से फिर शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’
Published : Dec 10, 2022, 11:16 am IST
Updated : Dec 10, 2022, 11:16 am IST
SHARE ARTICLE
Rajasthan: 'Bharat Jodo Yatra' started again from Gudli village of Bundi district
Rajasthan: 'Bharat Jodo Yatra' started again from Gudli village of Bundi district

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 93वें दिन ‘भारत यात्रियों’ के केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र के गुडली गांव से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी तय करने की संभावना है।

जयपुर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान के बूंदी जिले के गुडली गांव से शनिवार सुबह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ एक बार फिर शुरू की। राहुल ने अपनी मां सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए शुक्रवार को यात्रा में एक दिन का विश्राम लिया था।

शनिवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सुबह 8.40 बजे अपने सामान्य समय से ढाई घंटे की देरी से शुरू हुई। राहुल पदयात्रा शुरू करने के लिए विमान से वापस गुडली गांव पहुंचे। हालांकि, इस दौरान सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ नजर नहीं आईं।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 93वें दिन ‘भारत यात्रियों’ के केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र के गुडली गांव से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी तय करने की संभावना है। राज्य विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक चंद्रकांत मेघवाल इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी के साथ बृहस्पतिवार को रणथंभौर पहुंची थीं। राहुल के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इन दिनों राजस्थान के कोटा-बूंदी इलाके में है।

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM