राजस्थान के भरतपुर में भीषण सड़क हादसा, 11 यात्रियों की मौत, 15 अन्य घायल
राजस्थान के भरतपुर में भीषण सड़क हादसा, 11 यात्रियों की मौत, 15 अन्य घायल
Published : Sep 13, 2023, 11:02 am IST
Updated : Sep 13, 2023, 11:02 am IST
SHARE ARTICLE
Horrific road accident in Bharatpur, Rajasthan
Horrific road accident in Bharatpur, Rajasthan

सभी मृतक गुजरात के भावनगर जिले के दिहोर के रहने वाले थे।

जयपुर:  राजस्थान के भरतपुर से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिले में एक ट्रेलर ट्रक (भारी सामान ढोने वाला ट्रक) ने बुधवार तड़के एक बस को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार गुजरात के 11 यात्रियों की मौत हो गई और कम से कम 15 अन्य घायल हो गए। 

पुलिस ने बताया कि बस गुजरात के यात्रियों को उत्तर प्रदेश के मथुरा ले जा रही थी, तभी वह तड़के करीब साढ़े चार बजे राजस्थान के भरतपुर में हादसे का शिकार हो गई।  बस लखनपुर इलाके में अंतरा फ्लाईओवर पर रुकी थी, तभी ट्रेलर ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार पांच पुरुष और छह महिला यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

 मृतकों की पहचान अंतू, नंदराम, लल्लू, भरत, लालजी, उसकी पत्नी मधुबेन, अंबाबेन, कंबुबेन, रामूबेन, अंजूबेन और अरविंद नामक यात्री की पत्नी मधुबेन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सभी मृतक गुजरात के भावनगर जिले के दिहोर के रहने वाले थे।

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM