राजस्थान : मोनू मानेसर दो दिन की पुलिस रिमांड पर
राजस्थान पुलिस ने मोनू मानेसर को किया कोर्ट में पेश, मिली 2 दिन का पुलिस रिमांड
Published : Sep 13, 2023, 12:50 pm IST
Updated : Sep 13, 2023, 1:07 pm IST
SHARE ARTICLE
Monu Manesar (file photo)
Monu Manesar (file photo)

हरियाणा पुलिस ने मोनू मानेसर को मंगलवार को गिरफ्तार किया था।

जयपुर: राजस्थान पुलिस नासिर-जुनैद हत्याकांड में साजिश रचने के आरोपी मोनू मानेसर को हरियाणा से 'ट्रांजिट रिमांड' पर लेकर मंगलवार शाम भरतपुर पहुंची और उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने मोनू मानेसर को दो दिन की पुलिस रिमांड में सौंप दिया। डीग के पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बुधवार को बताया मोनू मानेसर को अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। पुलिस नासिर-जुनैद हत्याकांड में उससे पूछताछ कर रही है।

हरियाणा पुलिस ने मोनू मानेसर को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। उसने बताया था कि मोनू मानेसर के पास से एक पिस्तौल, तीन कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नूंह की एक अदालत से ‘ट्रांजिट रिमांड’ मिलने के बाद राजस्थान पुलिस उसे भरतपुर ले गई। हरियाणा की नूंह पुलिस ने उसे कथित तौर पर गुरुग्राम के मानेसर से गिरफ्तार किया था।

मोनू मानेसर पर हरियाणा के नूंह से सटे राजस्थान के डीग जिले (पूर्व में भरतपुर जिला) के घाटमीका गांव के दो लोगों को गो-तस्कर बताकर उनके अपहरण व हत्या की साजिश रचने में शामिल होने का आरोप है।

फरवरी में नासिर (25) और जुनैद (35) का डीग जिले से कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था। अगली सुबह उनके शव हरियाणा के भिवानी के लोहारू में एक जली हुई कार में मिले थे।

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM