राजस्थान: अमृतपाल की तलाश जारी, एक शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार
राजस्थान: अमृतपाल की तलाश जारी, एक शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Published : Apr 14, 2023, 3:48 pm IST
Updated : Apr 14, 2023, 3:48 pm IST
SHARE ARTICLE
Rajasthan: Search continues for Amritpal, police arrested one person
Rajasthan: Search continues for Amritpal, police arrested one person

दोनों राज्यों की सीमाओं पर अमृतपाल सिंह और उसके साथियों के फोटो चस्पा किए गए हैं।

जयपुर: राजस्थान की सीमा पर स्थित संतपुरा गांव में छिपे अमृतपाल सिंह के फरार होने की आशंका पर सुरक्षा एजेंसियों ने बुधवार-गुरुवार की रात छापेमारी की. हालांकि अमृतपाल को मौके पर गिरफ्तार नहीं किया जा सका, लेकिन पंजाब पुलिस ढाणी निवासी हरदीप सिंह पुत्र छिंदा सिंह को अपने साथ ले गई. सूत्रों का कहना है कि इस युवक के साथ अमृतपाल की फोटो वायरल हुई है.

अमृतपाल के हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों में छिपे होने के शक में पंजाब पुलिस ने राज्य की सीमा पर नाकाबंदी कर दी है. दोनों राज्यों की सीमाओं पर अमृतपाल सिंह और उसके साथियों के फोटो चस्पा किए गए हैं। संगरिया थाने के संतपुरा गांव के पास आज तड़के पंजाब, हरियाणा व संगरिया पुलिस ने एक ढाणी में छापेमारी की.

अमृतपाल सिंह के संतपुरा में एक ढाणी के पास छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के नेतृत्व में मोर्चा बना लिया. ग्रामीणों ने बताया कि 25-30 स्कॉर्पियो वाहनों का काफिला संतपुरा से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित ढाणी पहुंचा. पुलिस आने-जाने वालों की सघन तलाशी ले रही है।

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM