Rajasthan MBBS students News: MBBS छात्रों ने लूटी मिल्क वैन, ड्राइवर से भी की मारपीट, तीन गिरफ्तार
Rajasthan MBBS students News: MBBS छात्रों ने लूटी मिल्क वैन, ड्राइवर से भी की मारपीट, तीन गिरफ्तार
Published : Jul 15, 2024, 11:10 am IST
Updated : Jul 15, 2024, 11:10 am IST
SHARE ARTICLE
Rajasthan MBBS students looted milk van, three arrested news in hindi
Rajasthan MBBS students looted milk van, three arrested news in hindi

पुलिस ने वैन बरामद कर लूट का मामला भी दर्ज कर लिया है।

Rajasthan MBBS students News:  राजस्थान के जोधपुर में मेडिकल छात्रों द्वारा दूध से भरी वैन लूटने और चालक से मारपीट का मामला सामने आया है. छात्रों ने ड्राइवर की पिटाई की और वैन को कुछ दूरी पर छोड़ दिया।

पुलिस ने वैन बरामद कर लूट का मामला भी दर्ज कर लिया है। इस मामले में तीन छात्रों को गिरफ्तार किया गया है. तीनों MBBS के छात्र है. वैन चालक ने पांच जनों के खिलाफ मारपीट कर दूध से भरी कैंपर व 4600 रुपए लूटने का मामला दर्ज करवाया है।  तीन छात्र पुलिस हिरासत में  वहीं दो जनों की तलाशी जारी है.  बात दे कि ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है.

जानकारी के अनुसार घटना रविवार को मथुरा दास माथुर अस्पताल के बाहर हुई. पुलिस ने बताया कि बिलाड़ा थाना क्षेत्र के रावेर गांव निवासी सुखदेव बिश्नोई बोलेरो का चालक है. उनका कैंपर सिरस डेयरी में दूध सप्लाई करने का काम करता है। घटना वाले दिन वह सुबह साढ़े चार बजे कैंपर में दूध सप्लाई करने जा रहा था। जब वे एडीएम अस्पताल के गेट नंबर एक के पास पहुंचे तो मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने कैंपर को रोक लिया। छात्रों ने ड्राइवर को नीचे खींच लिया और दो छात्र कार के अंदर बैठकर उसे ले गए, जबकि तीन छात्र ड्राइवर को पकड़कर खड़े रहे।

पीड़ित ड्राइवर ने घटना की सूचना अपने ठेकेदार राकेश बिश्नोई और पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की. पुलिस को अस्पताल से कुछ दूरी पर दूध से भरी कैंपर पड़ी मिली, जिसे थाने लाया गया. कैंपर चालक सुखदेव बिश्नोई ने मेडिकल छात्र विकास बिश्नोई, ओम प्रकाश जाट, महेश बिश्नोई प्रकाश व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसके बाद तीनों मेडिकल छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया और दो की तलाश जारी है.

(For More News Apart from Rajasthan MBBS students looted milk van, three arrested news in hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)  

Location: India, Rajasthan, Jodhpur

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM