राजस्थान: विद्यालय में खिचड़ी खाने के बाद 12 बच्चियां बीमार

खबरे |

खबरे |

राजस्थान: विद्यालय में खिचड़ी खाने के बाद 12 बच्चियां बीमार
Published : Dec 18, 2022, 4:37 pm IST
Updated : Dec 18, 2022, 4:37 pm IST
SHARE ARTICLE
Rajasthan: 12 girls fall ill after eating khichdi in school
Rajasthan: 12 girls fall ill after eating khichdi in school

विद्यालय में शनिवार शाम को खिचड़ी खाने के बाद 12 छात्राओं को पेट दर्द और उल्टी, जी मिचलाने की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया।

जयपुर : राजस्थान के सिरोही जिले में एक आवासीय विद्यालय में शनिवार शाम को खिचड़ी खाने के बाद 12 छात्राओं को पेट दर्द और उल्टी, जी मिचलाने की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। आठ को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

सिरोही के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि चार छात्राओं का उपचार जारी है जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद वापस भेज दिया गया।

प्रमुख चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सिरोही) डा ए के मौर्य ने रविवार को बताया कि सिरोही के देवनारायण आवासीय विद्यालय की 12 छात्राओं ने शनिवार शाम चावल की खिचड़ी खाने के बाद पेट दर्द और उल्टी, जी मिचलाने की शिकायत की जिस पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया । मौर्य के अनुसार आठ को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया जबकि चार अभी भी उपचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि खिचड़ी के नमूनों को जांच के लिये भेज दिया गया है। वास्तविक कारणों को पता जांच की रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा। 

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM