Rajasthan News: कुत्तों से बचने के प्रयास में ट्रेन की चपेट में आए भाई-बहन, मौके पर ही मौत
Rajasthan News: कुत्तों से बचने के प्रयास में ट्रेन की चपेट में आए भाई-बहन, मौके पर ही मौत
Published : Jan 20, 2024, 11:36 am IST
Updated : Jan 20, 2024, 11:36 am IST
SHARE ARTICLE
Brother and sister hit by train while trying to escape from dogs, died on the spot
Brother and sister hit by train while trying to escape from dogs, died on the spot

दोनों बच्चे चचेरे भाई-बहन थे और स्कूल से लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक घर के कुछ पालतू कुत्तों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।

Rajasthan News: जोधपुर के बनार इलाके में शुक्रवार को दो स्कूली बच्चों की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई । हादसा उस समय हुआ जब दोनों बच्चे कुत्तों से बचने के लिए भाग रहे थे।

जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे चचेरे भाई-बहन थे और स्कूल से लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक घर के कुछ पालतू कुत्तों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। डरकर बच्चे भागने लगे और रेलवे ट्रैक पर चढ़ गए । तभी वो मालगाड़ी के चपेट में आ गए.

मृतक बच्चों की पहचान अनन्या (9) और युवराज सिंह (11) के रूप में हुई है. दोनों बनार के रहने वाले थे और आर्मी चिल्ड्रेन एकेडमी में 5वीं और 7वीं कक्षा में पढ़ते थे। 

ये भी पढ़ें: Online Fraud News: सावधान! जालसाज ने पेटीएम पेमेंट बैंक से की 1.15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, ‘वॉलेट’ से उड़ाए पैसे

To get all the latest updates, join us on Whatsapp Broadcast Channel.   

हादसे की जानकारी मिलने पर लड़की के पिता सेना से सेवानिवृत्त प्रेम सिंह, उसके मामा भवानी और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। बच्चों के शव देखकर वे रोने लगे और ट्रैक पर बैठ गये. युवराज के पिता मदन सिंह कर्नाटक में हैं. उन्हें फोन पर हादसे की जानकारी दी गई। वहीं बच्चों के परिवार के सदस्यों ने शव लेने से इनकार कर दिया और उन्होंने पड़ोसियों के साथ मिलकर कुत्ते के मालिक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और कुत्तों को तुरंत पकड़ने की मांग की।

मिली जानकारी के मुताबिक तीन पालतू कुत्ते बच्चों के पीछे दौड़े थे ।इनमें से दो कुत्ते जर्मन शेफर्ड और एक पोमेरेनियन था। बच्ची के पिता ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. परिजनों ने कार्रवाई होने तक शव उठाने से इनकार कर दिया। पुलिस की समझाइश के बाद भी वे नहीं माने। हालांकि, जोधपुर नगर निगम की टीम द्वारा कुत्तों को पकड़ने के बाद परिजनों ने शव उठाया।

(For More News Apart from Rajasthan News In Hindi, Stay Tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Rajasthan, Jodhpur

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM