बिहार में राहुल गांधी को युवाओं का साथ, वोटर अधिकार यात्रा में दी चेतावनी,'कहा पूरे देश में सुनामी आएगी...
बिहार में राहुल गांधी को युवाओं का साथ, वोटर अधिकार यात्रा में दी चेतावनी,'कहा पूरे देश में सुनामी आएगी...
Published : Aug 22, 2025, 1:34 pm IST
Updated : Aug 22, 2025, 1:34 pm IST
SHARE ARTICLE
Rahul Gandhi got support from the youth in Bihar news in hindi
Rahul Gandhi got support from the youth in Bihar news in hindi

राहुल गांधी की यात्रा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी शामिल हुए

Rahul Gandhi's Voter Adhikar Yatra: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को निर्धारित समय पर लखीसराय और मुंगेर पहुंचे। लखीसराय में बालगुदर हेलीपैड से गांधी मैदान तक जाने के बाद, उन्होंने वोटर अधिकार यात्रा (Voter Adhikar Yatra) की शुरुआत की। इस यात्रा में उनके साथ बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, भाकपा माले के दीपांकर भट्टाचार्य और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी शामिल हुए। (Rahul Gandhi's Voter Adhikar Yatra News in Hindi) 

राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में बदलाव की एक नई लहर और उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस गरीबों के अधिकारों की रक्षा करेगी और उनकी हकमारी नहीं होने देगी। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में मिले संवैधानिक अधिकारों को छीनने की कोशिश करने वालों को बिहार से ही करारा जवाब मिलेगा।

देर शाम को मुंगेर के हेमजापुर में राहुल ने कहा कि भाजपा-जदयू के लोग बिहार की जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। ये लोग वोट चोरी करके सत्ता पर काबिज हो रहे हैं। देश का चुनाव आयोग भी भाजपा को समर्थन कर रहा है। जनता सब कुछ अपनी आंखों से देख रही है।

राहुल गांधी ने वोटर अधिकार यात्रा के दौरान चेतावनी दी है कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो वे वोट चोरी के लिए जिम्मेदार माने जाने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। 

पिछले चुनाव में भी भाजपा ने वोट चोरी करके जीत हासिल की है। इस बार मामला पकड़ा गया है। अब जनता इसका जवाब देगी। धारावी की जमीनें अडानी और अंबानी को बेच दी गई। यह पूंजीपतियों और अरबपतियों की सरकार है।

राजद के पूर्व विधायक फुलेना सिंह, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश, महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. कुमारी सोनी से संवाद करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सभी लोकतंत्र बचाने के लिए मुस्तैदी से काम करें।

अपने क्षेत्र के एक-एक मतदाता से मिलें और उनका नाम सूची में जुडवाएं। भाजपा की चाल को कभी पूरी होने नहीं दिया जाएगा। आपका उत्साह और उमड़ी भीड़ बता रही है कि यहां के लोग वर्तमान सरकार से ऊब चुके हैं।

दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम गुरुवार को शेखपुरा के तिनमुहानी, चांदनी चौक, घोंघसा होते हुए जमुई के सिकंदरा पहुंचे। यहां से वे लखीसराय पहुंचे।

(For more news apart from Rahul Gandhi got support from the youth in Bihar news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM