Draupadi Murmu News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी चूक
Draupadi Murmu News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी चूक
Published : Oct 22, 2025, 2:18 pm IST
Updated : Oct 22, 2025, 2:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Major lapse in President Draupadi Murmu's security news in hindi
Major lapse in President Draupadi Murmu's security news in hindi

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही

 Draupadi Murmu's Security Lapse News in Hindi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। राष्ट्रपति को सबरीमाला यात्रा पर लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर बुधवार को केरल के एक लैंडिंग पैड पर फंस गया। दरअसल हेलीकॉप्टर की लैंडिंग प्रमदम के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में नए कंक्रीट से बने हैलीपैड पर हो रही थी, उसी दौरान उसका एक हिस्सा धंस गया। जिसके बाद पुलिसकर्मियों की मदद से उसे बाहर निकाला गया।

हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद राष्ट्रपति का काफिला सड़क मार्ग से पंबा के लिए रवाना हुआ। राष्ट्रपति के जाने के बाद, कई पुलिसकर्मी और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी हेलीपैड पर बने गड्ढों से राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर के पहिए निकालते देखे गए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर के उतरने के लिए आखिरी समय में जगह तय की गई, जिसके कारण मंगलवार देर रात हेलीपैड बनाया गया और हेलीपैड पूरी तरह सूख नहीं पाया। जैसे ही राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर उतरा, वह अपने भारी वजन के कारण हेलीपैड पर गिर गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन करने पहुंचीं। वह इस मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति बनीं। इसके अलावा, वह पूर्व राष्ट्रपति वी.वी. गिरि के बाद इस मंदिर में दर्शन करने वाली दूसरी राष्ट्रपति भी हैं। दर्शन के बाद वह तिरुवनंतपुरम लौटेंगी और राजभवन में पूर्व राष्ट्रपति के.आर. नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी।

(For more news apart from Major lapse in President Draupadi Murmu's security news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM