जयपुर में कांग्रेस नेता की बेटी का अपहरण

खबरे |

खबरे |

जयपुर में कांग्रेस नेता की बेटी का अपहरण
Published : Nov 22, 2022, 4:05 pm IST
Updated : Nov 22, 2022, 4:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Congress leader's daughter kidnapped in Jaipur
Congress leader's daughter kidnapped in Jaipur

जयपुर के प्रताप नगर इलाके से अज्ञात लोगों ने एक कांग्रेस नेता की बेटी का कथित तौर पर अपहरण कर लिया है।

जयपुर : जयपुर के प्रताप नगर इलाके से अज्ञात लोगों ने एक कांग्रेस नेता की बेटी का कथित तौर पर अपहरण कर लिया है। प्रताप नगर के थानाधिकारी भजनलाल ने बताया कि गोपाल केसावत ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी अभिलाषा (21) सोमवार शाम अपनी स्कूटी से सब्जी लेने गई थी।

केसावत ने बताया है कि कुछ देर बाद अभिलाषा ने उन्हें फोन कर कहा कि कुछ लोग उसका पीछा कर रहे हैं। बाद में उसका फोन बंद हो गया। केसावत ने बताया कि मंगलवार सुबह उसकी स्कूटी हवाई अड्डे की रोड पर मिली।

केसावत ने कहा कि उन्होंने पुलिस को कुछ संदिग्धों के नाम दिए हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

थानाधिकारी ने कहा कि इलाके में सब्जी विक्रेताओं से पूछताछ की गई, लेकिन अपहरण के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। मामले की जांच की जा रही है। केसावत कांग्रेस की पिछली सरकार में राजस्थान घुमंतू कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं।

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM