Rajasthan News: चिता पर लिटाते ही जिंदा हो गया व्यक्ति, डॉक्टरों ने कर दिया था मृत घोषित

खबरे |

खबरे |

Rajasthan News: चिता पर लिटाते ही जिंदा हो गया व्यक्ति, डॉक्टरों ने कर दिया था मृत घोषित
Published : Nov 22, 2024, 10:44 am IST
Updated : Nov 22, 2024, 10:44 am IST
SHARE ARTICLE
Rajasthan News: चिता पर लिटाते ही जिंदा हो गया व्यक्ति, डॉक्टरों ने कर दिया था मृत घोषित
Rajasthan News: चिता पर लिटाते ही जिंदा हो गया व्यक्ति, डॉक्टरों ने कर दिया था मृत घोषित

बीडीके अस्पताल के डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया था.

Rajasthan person came alive soon he was laid on funeral pyre news In Hindi: राजस्थान के झुंझुनू शहर में एक अजीब घटना सामने आई है. यहां एक मृतक व्यक्ति को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया गया था पर मृतक व्यक्ति जिंदा हो उठा। उसकी साँसें फूलने लगीं। तुरंत एक एम्बुलेंस बुलाई गई और उस आदमी को अस्पताल ले जाया गया।

बता दें कि बीडीके अस्पताल के डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया था. इसके बाद शव को मोर्चरी भेज दिया गया. शव को ढाई घंटे तक डी-फ्रीज में रखा गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृत घोषित किये जाने के करीब चार-पांच घंटे बाद  श्मशान घाट पहुंचने पर व्यक्ति फिर से सांस लेने लगा. इस घटना को जानकर हर कोई हैरान है।

जानकारी के अनुसार बगड़ कस्बे में मां सेवा संस्थान के आश्रम में रहने वाले सैंतालीस साल के रोहितश नामक युवक की तबीयत गुरुवार दोपहर को खराब हो गई थी. रोहितश बहरा होने के साथ-साथ अनाथ भी है। वह काफी समय से यहीं रह रहे हैं। तबीयत बिगड़ने पर उसे झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल लाया गया.

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद रोहितश को मृत मानकर अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया गया. शव को मोर्चरी में रखवाया गया। करीब दो से ढाई घंटे तक शव फ्रिज में पड़ा रहा। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया और पंचनामा तैयार किया गया. 

दोपहर 4 बजे के करीब रोहिताश के शरीर को मां सेवा संस्थान के जिम्मेदार पदाधिकारियों के हवाले कर दिया गया. शव को एंबुलेंस की मदद से पास के श्मशान घाट ले जाया गया। यहां शव को चिता पर रखा गया। इसी बीच रोहितश की सांसें फूलने लगीं। पहले रोहितश की सांसें चलने लगीं और फिर उसका शरीर हिलने लगा. शव की हरकत देखकर वहां मौजूद लोग भी डर गए। इसके बाद तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई और रोहितश को अस्पताल ले जाया गया. अब रोहितश का बीडीके अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है.

(For More News Apart From Rajasthan person came alive soon he was laid on funeral pyre news In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM