Madhya Pradesh News: महिला ने ऑटो रिक्शा में बच्चे को दिया जन्म, अस्पताल ने भर्ती से किया था इनकार
Madhya Pradesh News: महिला ने ऑटो रिक्शा में बच्चे को दिया जन्म, अस्पताल ने भर्ती से किया था इनकार
Published : May 24, 2024, 10:43 am IST
Updated : May 24, 2024, 10:47 am IST
SHARE ARTICLE
Neemuch Woman Gives Birth To Child In auto rickshaw
Neemuch Woman Gives Birth To Child In auto rickshaw

जच्चा और बच्चा को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया और दोनों अब  ठीक हैं।

Madhya Pradesh, Neemuch News: मध्य प्रदेश के नीमच जिला अस्पताल में ‘एनेस्थेटिस्ट’ के नहीं होने से भर्ती करने से इनकार के बाद 30 वर्षीय  महिला ने ऑटो रिक्शा में ही बच्चे को जन्म दिया। हालांकि, जच्चा और बच्चा को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया और दोनों अब  ठीक हैं।  वहीं कलेक्टर ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार बच्चे के पिता दिनेश सिलावट राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार क्षेत्र के रहने वाले है. वे कंबल बेचकर अपना और अपने परिवार का गुजारा करते हैं. वह कुछ दिनों से नीमच के मालखेड़ा गांव में रह रहे हैं। 

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी रजनी को बुधवार अपराह्न करीब 2.30 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई और वह उसे रिक्शा में जिला अस्पताल ले गए।  उन्होंने दावा किया कि अस्पताल के कर्मचारियों ने उनसे अपनी पत्नी को उदयपुर, राजस्थान ले जाने को कहा।

Nepali Female Climber: नेपाली मूल की महिला पर्वतरोही ने किया कमाल, सबसे कम समय में एवरेस्ट पर चढ़ने का बनाया रिकॉर्ड

आगे उन्होंने बताया कि, ‘‘मेरे बार-बार अनुरोध करने के बावजूद, वे नहीं माने और महिला कर्मचारियों ने हमें अस्पताल से जाने के लिए कहा। जैसे ही हम शाम 4 बजे के आसपास अस्पताल से बाहर आए, मेरी पत्नी ने ऑटो रिक्शा में बच्चे को जन्म दिया।’’सिलावट ने  कहा कि जब अस्पताल के कर्मचारियों को प्रसव के बारे में पता चला तो वह उनकी पत्नी और बच्चे को अस्पताल में ले गए. 

इस बीच, नीमच के जिलाधिकारी दिनेश जैन ने बताया कि उन्होंने जांच के आदेश दे दिए हैं और अगर कोई दोषी पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

(For more news apart from Neemuch Woman Gives Birth To Child In auto rickshaw Neemuch District Hospital refused admission News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM