Vaishno Devi News: वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन से 30 लोगों की मौत, वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित

खबरे |

खबरे |

Vaishno Devi News: वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन से 30 लोगों की मौत, वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित
Published : Aug 27, 2025, 10:28 am IST
Updated : Aug 27, 2025, 10:28 am IST
SHARE ARTICLE
Vaishno Devi Yatra Route Landslides Latest News in Hindi
Vaishno Devi Yatra Route Landslides Latest News in Hindi

मंगलवार को जम्मू शहर में 24 घंटे से भी कम समय में 250 मिमी से ज़्यादा बारिश हुई।

Vaishno Devi Yatra Route Landslides Latest News in Hindi: जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम में अर्धकुमारी के पास मंगलवार को हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 30 हो गई है। एसएसपी रियासी परमवीर सिंह ने बुधवार सुबह यह जानकारी दी। देर रात तक 7 लोगों के मरने की खबर थी। बचाव कार्य जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। इस बीच, खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई है।

मंगलवार को जम्मू शहर में 24 घंटे से भी कम समय में 250 मिमी से ज़्यादा बारिश हुई। इससे कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। घर और खेत जलमग्न हो गए हैं। भूस्खलन के कारण कई पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। 3500 से ज़्यादा लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। ज़िला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और भारतीय सेना बचाव अभियान चला रही है।

उत्तर रेलवे ने भी आज जम्मू-कटरा से चलने वाली और यहाँ रुकने वाली 22 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा, 27 ट्रेनों को बीच में ही रोक दिया गया है। हालाँकि, कटरा-श्रीनगर के बीच ट्रेन सेवा जारी है।

(For more news apart from Vaishno Devi Yatra Route Landslides Breaking news in hindi,  stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM