Bengaluru Murder News: बेंगलुरु में सूटकेस में मिला महिला का शव, पति हिरासत में

खबरे |

खबरे |

Bengaluru Murder News: बेंगलुरु में सूटकेस में मिला महिला का शव, पति हिरासत में
Published : Mar 28, 2025, 9:41 am IST
Updated : Mar 28, 2025, 9:41 am IST
SHARE ARTICLE
Woman body found in suitcase in Bengaluru, husband in custody News In Hindi
Woman body found in suitcase in Bengaluru, husband in custody News In Hindi

हत्या के सिलसिले में आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

Woman body found in suitcase in Bengaluru, husband in custody News In Hindi: कर्नाटक के बेंगलुरु में बृहस्पतिवार को 32 वर्षीय एक महिला का शव एक सूटकेस में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताा कि महिला की पहचान गौरी खेडेकर के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र की रहने वाली थी। पुलिस ने बताया कि महिला का पति राकेश राजेंद्र खेडेकर अपराध के बाद पुणे भाग गया।

इसने बताया कि हत्या के सिलसिले में आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे मकान मालिक ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को इस संबंध में सूचना दी।

पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने बताया कि महिला और उसका पति पिछले महीने बेंगलुरु आये थे और हुलीमायु पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत डोड्डाकम्मानहल्ली गांव में एक फ्लैट में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि महिला का शव सूटकेस में मिला है। उन्होंने बताया कि महिला के शरीर पर चाकू के निशान मिले हैं।

उन्होंने कहा, "आरोपी को पुणे में हिरासत में लिया गया है और उसे बेंगलुरु लाया जा रहा है। उससे पूछताछ के बाद हत्या का मकसद पता चलेगा।"

(For ore news apart From Woman body found in suitcase in Bengaluru, husband in custody News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)
 

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM