पूर्व-मध्य अरब सागर पर भी दबाव बना हुआ है।
Montha Cyclone News in Hindi: भारत के पूर्वी तट पर खतरनाक चक्रवाती तूफान मोंथा ने जोरदार तबाही मचाई है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई तटीय जिलों में 100–110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और जोरदार बारिश हुई। इस भारी बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। (Over 50 trains cancelled, flights disrupted as Andhra, Odisha and Tamil Nadu brace for landfall news in hindi )
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान मोंथा बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के कारण सोमवार देर रात गंभीर रूप ले गया। मंगलवार को यह तूफान आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तट से टकराया, जिसमें हवाओं की रफ्तार 100–110 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच थी।

भारत के पूर्वी तट पर चक्रवाती तूफान मोंथा ने भारी तबाही मचा दी है। यह तूफान मंगलवार को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तट से टकराया। तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए, बिजली खंभे गिर गए और सड़कें जलमग्न हो गईं। जिसके कारण बिजली आपूर्ती ठप हो गई।
1 की मौत, 2 घायल
मोंथा तूफान के चलते आंध्र प्रदेश के कोनासीमा जिले में एक बुजुर्ग महिला के घर पर पेड़ गिरने से उनकी मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा तेज हवाओं के कारण नारियल के पेड़ उखड़ने से एक लड़का और एक ऑटो चालक घायल हो गए।

कई ट्रेनें रद
तेज़ गति से आगे बढ़ रहा चक्रवात 'मोंथा' आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, जिससे भारी बारिश और तेज़ हवाएं चलीं। कई उड़ानें और ट्रेनें रद कर दी गईं, और मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी की है। इस तूफान का असर उत्तर भारत तक भी पहुंचने की संभावना है, जिससे कई राज्यों में बारिश हो सकती है।

(For more news apart from Over 50 trains cancelled, flights disrupted as Andhra, Odisha and Tamil Nadu brace for landfall news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)