सिडनी में ऑस्ट्रेलिया पुलिस की गोलीबारी में भारतीय नागरिक की मौत

खबरे |

खबरे |

सिडनी में ऑस्ट्रेलिया पुलिस की गोलीबारी में भारतीय नागरिक की मौत
Published : Mar 1, 2023, 11:44 am IST
Updated : Mar 1, 2023, 11:44 am IST
SHARE ARTICLE
Indian national killed in Australia police firing in Sydney
Indian national killed in Australia police firing in Sydney

कहा गया कि एक पुलिस अधिकारी ने तीन गोली चलाईं, जिनमें से दो गोली अहमद के सीने में लगीं।

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने सिडनी के एक रेलवे स्टेशन पर एक सफाईकर्मी को कथित तौर पर चाकू मारने और कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर हमले की कोशिश करने वाले 32 वर्षीय एक भारतीय नागरिक को मंगलवार को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।. मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई।

सिडनी में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने मारे गए व्यक्ति की पहचान तमिलनाडु निवासी मोहम्मद रहमतुल्लाह सैयद अहमद के रूप में की है। ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ अखबार ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि अहमद ने मंगलवार को सिडनी के ऑबर्न ट्रेन स्टेशन पर 28 वर्षीय एक सफाईकर्मी पर कथित तौर पर हमला किया।

खबरों में कहा गया कि थाने से निकल रहे दो पुलिस अधिकारियों पर भी अहमद ने हमला करने की कोशिश की। इनमें कहा गया कि एक पुलिस अधिकारी ने तीन गोली चलाईं, जिनमें से दो गोली अहमद के सीने में लगीं।

खबरों के अनुसार, चिकित्साकर्मियों द्वारा तुरंत अहमद का इलाज किया गया और उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। इनमें कहा गया कि पुलिस अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या अहमद को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM