पाकिस्तान में एक दर्जन आतंकी संगठन मौजूद, उसे अमेरिका से कोई मदद नहीं मिलनी चाहिए: हेली

खबरे |

खबरे |

पाकिस्तान में एक दर्जन आतंकी संगठन मौजूद, उसे अमेरिका से कोई मदद नहीं मिलनी चाहिए: हेली
Published : Mar 2, 2023, 12:18 pm IST
Updated : Mar 2, 2023, 12:18 pm IST
SHARE ARTICLE
nikki haley
nikki haley

हेली ने बुधवार को ट्वीट किया, “पाकिस्तान में कम से कम एक दर्जन आतंकवादी संगठन मौजूद हैं। उसे किसी तरह...

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल भारतीय-अमेरिकी निक्की हेली ने कहा है कि पाकिस्तान में कम से कम एक दर्जन आतंकवादी संगठन मौजूद हैं और इस देश को अमेरिका से मदद नहीं मिलनी चाहिए।  साउथ कैरोलाइना की दो बार गवर्नर रह चुकीं हेली (51) ने साल 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए पिछले महीने औपचारिक रूप से अपना प्रचार अभियान शुरू किया था।

हेली ने बुधवार को ट्वीट किया, “पाकिस्तान में कम से कम एक दर्जन आतंकवादी संगठन मौजूद हैं। उसे किसी तरह की मदद नहीं मिलनी चाहिए। ” पिछले कुछ दिन से हेली अमेरिकी विदेश नीति पर बात करती रही हैं और उन्होंने जोर देकर कहा है कि अमेरिका को चीन व रूस के मित्र तथा सहयोगी देशों को कोई वित्तीय सहायता नहीं देनी चाहिए।

इससे पहले, रविवार को ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ के लिए लिखे गए एक लेख में हेली ने कहा था कि वह अमेरिका से नफरत करने वाले चीन और पाकिस्तान जैसे देशों के लिए वित्तीय मदद बंद कर देंगी। रविवार ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए साक्षात्कार में उन्होंने अमेरिका के दो प्रतिद्वंदी देशों रूस और चीन के मित्र व सहयोगी देशों के लिए अमेरिकी मदद बंद करने की बात दोहराई थी।

 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM