कॉल सेंटर धोखाधड़ी : भारतीय नागरिक को 29 महीने की सजा, लाखों डॉलर से अधिक की ठगी की

खबरे |

खबरे |

कॉल सेंटर धोखाधड़ी : भारतीय नागरिक को 29 महीने की सजा, लाखों डॉलर से अधिक की ठगी की
Published : Jan 5, 2023, 12:12 pm IST
Updated : Jan 5, 2023, 12:12 pm IST
SHARE ARTICLE
Call center fraud: Indian citizen sentenced to 29 months, duped of more than millions of dollars
Call center fraud: Indian citizen sentenced to 29 months, duped of more than millions of dollars

जांच के दौरान कानून प्रवर्तन को इस धोखाधड़ी का शिकार बने सैकड़ों लोगों का पता चला। इसके जरिए लाखों डॉलर से अधिक की ठगी की गई।

वाशिंगटन :  कॉल सेंटर धोखाधड़ी में संलिप्तता के मामले में एक भारतीय नागरिक को 29 महीने कारावास की सजा सुनाई गई है। मोइन इदरीसभाई पिंजारा ने 30 नवंबर को अपना गुनाह कबूल कर लिया था। सजा पूरी होने के बाद उसे निष्कासित किया जा सकता है।

अमेरिकी जिला न्यायाधीश एंड्रयू हैनन ने पिंजारा को धोखाधड़ी का शिकार हुए लोगों को मुआवजे के रूप में 6,35,103 अमेरिकी डॉलर का भुगतान करने का आदेश भी दिया।

अमेरिकी अटॉर्नी आलमदार एस. हमदानी ने बताया कि पिंजारा दिसंबर 2019 से जुलाई 2020 के बीच भारत स्थित कॉल सेंटर में धोखाधड़ी में शामिल था। ये लोग (कॉलर्स) अमेरिका में लोगों को फोन करके अलग-अलग बहाने से पैसे ठगा करते थे।

पिंजारा कई अन्य नामों और फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उन ‘पार्सल’ को हासिल करता था जिनमें नकदी होती थी जिसे लोग डाक के जरिए भेजा करते थे।

जांच के दौरान कानून प्रवर्तन को इस धोखाधड़ी का शिकार बने सैकड़ों लोगों का पता चला। इसके जरिए लाखों डॉलर से अधिक की ठगी की गई।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘सोशल सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन’ (एसएसए) लगातार इस तरह की धोखाधड़ी के बारे में लोगों को आगाह करता रहता है .

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM