फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

खबरे |

खबरे |

फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
Published : Apr 6, 2023, 3:16 pm IST
Updated : Apr 6, 2023, 3:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Priyanka Chopra to star opposite Idris Elba and John Cena in 'Heads of State'
Priyanka Chopra to star opposite Idris Elba and John Cena in 'Heads of State'

प्रियंका की सीरीज ‘सिटाडेल’ इसी महीने ओटीटी (ओवर द टॉप) मंच ‘अमेजन वीडियो’ पर प्रसारित होगी।

लॉस एंजिलिस (अमेरिका) : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस अपनी आने वाली फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में हॉलीवुड अभिनेता इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ नजर आएंगी। समाचार साइट ‘डेडलाइन’ की खबर के अनुसार, यह ‘अमेजन स्टूडियोज़’ की फिल्म है, जिसकी सीरीज ‘सिटाडेल’ में भी प्रियंका नजर आने वाली हैं।

इल्या नाइशुलर इसका निर्देशन करेंगे। जोश एपेलबाउम और आंद्रे नेमेक ने इसकी पटकथा लिखी है। जॉन सीना ने फिल्म में प्रियंका का स्वागत करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ अमेजन स्टूडियो बेहतरीन टीम बनाने के लिए शुक्रिया। ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में इदरीस एल्बा और फिल्म की नई सदस्य प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने को उत्साहित हूं।’’ प्रियंका ने सीना के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, ‘‘ जॉन सीना, गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए शुक्रिया। शूटिंग को लेकर उत्साहित हूं।’’

प्रियंका की सीरीज ‘सिटाडेल’ इसी महीने ओटीटी (ओवर द टॉप) मंच ‘अमेजन वीडियो’ पर प्रसारित होगी। प्रियंका के अलावा इसमें अभिनेता रिचर्ड मैडेन भी मुख्य भूमिका में हैं। प्रियंका चोपड़ा जोनस ‘सोनी पिक्चर्स’ की फिल्म ‘लव अगेन’ में सैम ह्यूगन के साथ नजर आएंगी, जो मई में रिलीज होने वाली है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM