PM Modi News: प्रधानमंत्री मोदी के आग्रह के बाद श्रीलंका ने 14 भारतीय मछुआरों को किया रिहा

खबरे |

खबरे |

PM Modi News: प्रधानमंत्री मोदी के आग्रह के बाद श्रीलंका ने 14 भारतीय मछुआरों को किया रिहा
Published : Apr 6, 2025, 1:16 pm IST
Updated : Apr 6, 2025, 1:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Sri Lanka released 14 Indian fishermen after Prime Minister Modi request news in hindi
Sri Lanka released 14 Indian fishermen after Prime Minister Modi request news in hindi

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शनिवार को मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी-दिसानायके वार्ता में मछुआरों का मुद्दा उठा।

PM Modi News In Hindi: रविवार को श्रीलंका ने एक विशेष कदम उठाते हुए 14 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ बातचीत में इस जटिल मुद्दे को सुलझाने के लिए 'मानवीय दृष्टिकोण' अपनाने की वकालत की थी। श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ बातचीत के बाद अपने मीडिया बयान में पीएम मोदी ने कहा, "हमने मछुआरों की आजीविका से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। हम इस बात पर सहमत हुए कि हमें इस मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।" उन्होंने कहा, "हमने मछुआरों और उनकी नावों की तत्काल रिहाई पर भी जोर दिया।"

उल्लेखनीय है कि पहले भी श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों द्वारा पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों के विरुद्ध बल प्रयोग करने के कथित मामले सामने आ चुके हैं। पाक जलडमरूमध्य तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाली एक संकरी जल पट्टी है।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शनिवार को मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी-दिसानायके वार्ता में मछुआरों का मुद्दा उठा।

उन्होंने कहा, "जैसा कि प्रधानमंत्री ने स्वयं अपने वक्तव्य में कहा, इन मुद्दों पर सहयोग के लिए मानवीय और रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया, क्योंकि ये ऐसे मुद्दे हैं जो अंततः पाक खाड़ी के दोनों ओर के मछुआरों की आजीविका को प्रभावित करते हैं।"

मिसरी ने कहा, "प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि आखिरकार यह मछुआरों के लिए एक दैनिक मुद्दा है और हाल के दिनों में की गई कुछ कार्रवाइयों पर पुनर्विचार किया जा सकता है।"

मिस्री ने यह भी रेखांकित किया कि नई दिल्ली और कोलंबो इस मुद्दे पर संस्थागत चर्चा को तेज करने की आवश्यकता पर सहमत हुए।

दिसानायके के साथ प्रधानमंत्री मोदी की वार्ता के बाद अपने बयान में विदेश सचिव ने कहा कि भारत और श्रीलंका "मछुआरों के संघ की अगली दौर की वार्ता आयोजित करने की संभावना पर एक-दूसरे के संपर्क में हैं।" (पीटीआई)

(For More News Apart From Sri Lanka released 14 Indian fishermen after Prime Minister Modi request News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

Tags: pm modi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM