Rajnath Singh in UK: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से की मुलाकात
Rajnath Singh in UK: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से की मुलाकात
Published : Jan 11, 2024, 1:09 pm IST
Updated : Jan 11, 2024, 1:09 pm IST
SHARE ARTICLE
Defense Minister Rajnath Singh met British Prime Minister Rishi Sunak
Defense Minister Rajnath Singh met British Prime Minister Rishi Sunak

 रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा, “ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरन के साथ भारत-ब्रिटेन संबंधों को बढ़ावा देने और दोनों देशों...

Defense Minister Rajnath Singh met British Prime Minister Rishi Sunak News In Hindi:  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को यहां 10 डाउनिंग स्ट्रीट में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात कर विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात की जानकारी रखने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार वार्ता के एजेंडे में रक्षा, व्यापार और क्षेत्रीय मुद्दे शामिल थे। इसके अलावा मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर जारी वार्ता की प्रगति पर भी चर्चा की गई।राजनाथ  सिंह ने सुनक के अलावा, विदेश मंत्री डेविड कैमरन से विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय में मुलाकात की।

ये भी पढ़ें: 'HanuMan' Movie OTT Release Update: जानें किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी तेलुगू सुपर हीरो फिल्म 'हनुमान'

 रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा, “ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरन के साथ भारत-ब्रिटेन संबंधों को बढ़ावा देने और दोनों देशों के बीच सहयोग को प्रगाढ़ बनाने के बारे में व्यावहारिक विचार-विमर्श किया गया।” दो उच्च स्तरीय बैठकों के बाद सिंह ने अपने समकक्ष ग्रांट शाप्स के साथ ब्रिटेन-भारत रक्षा उद्योग के सीईओ के गोलमेज सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि भारत ब्रिटेन के साथ सह-निर्माण पर केंद्रित एक समृद्ध रक्षा साझेदारी की कल्पना करता है।

गोलमेज बैठक में ब्रिटेन के रक्षा उद्योग के कई मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय (एमओडी) के अधिकारी, ब्रिटेन-भारत व्यापार परिषद (यूकेआईबीसी) और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

(For More News Apart from Defense Minister Rajnath Singh met British Prime Minister Rishi Sunak  , Stay Tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM