ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 8वीं बार बने पिता, पत्नी कैरी ने दिया बेटे को जन्म

खबरे |

खबरे |

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 8वीं बार बने पिता, पत्नी कैरी ने दिया बेटे को जन्म
Published : Jul 12, 2023, 10:56 am IST
Updated : Jul 12, 2023, 10:56 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

जॉनसन और कैरी ने मई 2021 में शादी की थी। उनके पहले बेटे विल्फ का जन्म अप्रैल 2020 में हुआ था।

लंदन: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन फिर से पिता बन गए हैं, जॉनसन की पत्नी कैरी ने पिछले सप्ताह एक बेटे को जन्म दिया है। कैरी ने मंगलवार को इंस्टाग्राम एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी।

कैरी (35) ने पोस्ट में लिखा, “पांच जुलाई को सुबह सवा नौ बजे फ्रैंक अल्फर्ड ओडीसियस जॉनसन का दुनिया में स्वागत किया। (क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मेरे पति ने किस नाम को चुना?!)”

उन्होंने लिखा, “यूसीएलएच (यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन हॉस्पिटल) में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा की अविश्वसनीय मातृत्व टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद। वे वास्तव में सबसे अद्भुत देखभाल करने वाले लोग हैं। मैं अत्यंत कृतज्ञता महसूस कर रही हूं।”

जॉनसन और कैरी ने मई 2021 में शादी की थी। उनके पहले बेटे विल्फ का जन्म अप्रैल 2020 में हुआ था। बेटी रोमी का जन्म दिसंबर 2021 में हुआ था। बता दें कि बोरिस जॉनसन की तीन महिलाओं से यह आठवीं संतान है। इन महिलाओं में भारतीय मूल की उनकी पूर्व पत्नी मारिना व्हीलर भी शामिल हैं।

जॉनसन (59) ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के बैलिओल कॉलेज में अध्ययन किया है। होमर के महाकाव्य ओडिसी में ओडीसियस एक प्रसिद्ध यूनानी राजा का नाम है। ओडीसियस जॉनसन के नवजात शिशु के नामों में से एक नाम है। कैरी और बोरिस जॉनसन का यह दूसरा बेटा है।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM