US: जब ड्राइवर हुआ बेहोश तो देखो कैसे छोटे से बच्चे ने दिखाई बहादुरी, सूझबूझ से रोक दी बस, बचा ली अपने साथियों की जान
US: जब ड्राइवर हुआ बेहोश तो देखो कैसे छोटे से बच्चे ने दिखाई बहादुरी, सूझबूझ से रोक दी बस, बचा ली अपने साथियों की जान
Published : Apr 29, 2023, 7:00 pm IST
Updated : Apr 29, 2023, 7:00 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

बस में उस समय कुल 66 बच्चे मौजूद थे।  

वाशिंगटन: अमेरिका में सातवीं कक्षा के एक छात्र ने बहादुरी दिखाते हुए अपने सहपाठियों की जान बचाई है. बस में घर जाते वक्त उसका ड्राइवर बेहोश हो गया, जिसके बाद लड़के ने बहादुरी दिखाते हुए बस रोक दी. यह घटना बुधवार को अमेरिका के मिशिगन राज्य में हुई, जिसका वीडियो अब पूरी दुनिया में देखा जा रहा है. वारेन कंसोलिडेटेड स्कूल द्वारा जारी किए गए वीडियो में ड्राइवर का सिर तेजी से हिलता हुआ देखा जा सकता है। बाद में वह एक तरफ झुक जाता है।

घटना के फौरन बाद, छात्र डिलन रीव्स कैमरे के फ्रेम में दिखाई देता है और स्टीयरिंग व्हील पकड़ लेता है। उन्होंने ब्रेक लगाकर बस को सुरक्षित रोक लिया। बस में 66 बच्चे सवार थे। बता दें कि इस लड़के का नाम डिलन  रीव्स है। वह महज 13 साल का है। वीडियो में इस बच्चे की सूझबूझ को देखा जा सकता है जहां दूसरे बच्चे बेहोस होने पर डर जाते है और चिल्लाने लगते है वही रीव्स शांत होकर बहादुरी दिखते हुए बस को रोक देता है। 

मिली जानकारी के मुताबिक बस  ट्रैफिक से टकराने वाली थी। और बस में उस समय कुल 66 बच्चे मौजूद थे।  वीडियो के सामने आने के बाद से ही लोग बच्चे की बहादुरी की सराहना कर रहे है और उसे एक सुपरहीरो कह रहे है। 
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM