President Murmu Botswana Visit: अफ्रीका से भारत लौटेंगे आठ चीते, राष्ट्रपति मुर्मू के बोत्सवाना दौरे पर समझौता

खबरे |

खबरे |

President Murmu Botswana Visit: अफ्रीका से भारत लौटेंगे आठ चीते, राष्ट्रपति मुर्मू के बोत्सवाना दौरे पर समझौता
Published : Nov 13, 2025, 12:49 pm IST
Updated : Nov 13, 2025, 12:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Botswana to Hand Over Eight Cheetahs to India under Project Cheetah Today news in hindi
Botswana to Hand Over Eight Cheetahs to India under Project Cheetah Today news in hindi

यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की पहली आधिकारिक यात्रा है।

President Murmu Botswana Visit: भारत और बोत्सवाना ने बुधवार को आठ चीतों को अफ्रीकी देश से भारत लाने के लिए औपचारिक समझौते की घोषणा की। यह घोषणा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बोत्सवाना यात्रा के दौरान की गई। (Botswana to Hand Over Eight Cheetahs to India under Project Cheetah Today news in hindi) 

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने समकक्ष राष्ट्रपति ड्यूमा गिदोन बोको और बोत्सवाना की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हम इन चीतों का अच्छे से ख्याल रखेंगे।” इस अवसर पर राष्ट्रपति बोको ने बताया कि उनकी सरकार गुरुवार को प्रतीकात्मक रूप से इन चीतों को राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपेगी।

rgt5t54rt54

दोनों राष्ट्राध्यक्ष गुरुवार को एक विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें आठ पकड़े गए चीतों को मोकोलोदी नेचर रिजर्व के क्वारंटाइन एरिया में छोड़ा जाएगा। यह भारत को बोत्सवाना द्वारा चीतों के प्रतीकात्मक हस्तांतरण का हिस्सा होगा और ‘प्रोजेक्ट चीता’ तथा वन्यजीव संरक्षण की साझा पहल के तहत किया जा रहा है।

इन चीतों को कालाहारी मरुस्थल के गान्जी शहर से गैबोरोन के दक्षिण में स्थित मोकोलोदी नेचर रिजर्व (लगभग 10 किमी दूरी) तक लाया गया है। बोत्सवाना एक स्थलरुद्ध देश है, जिसकी लगभग 70 प्रतिशत भूमि कालाहारी रेगिस्तान से ढकी हुई है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “यह जानकर विशेष खुशी है कि बोत्सवाना, भारत में चीतों को दोबारा बसाने के लिए ‘प्रोजेक्ट चीता’ में सहयोग कर रहा है, जो भारत सरकार की एक अनूठी संरक्षण पहल है. मैं बोत्सवाना के राष्ट्रपति और जनता की आभारी हूं कि वे अपने चीते भारत भेज रहे हैं. हम उनका पूरा ध्यान रखेंगे.” बता दें कि मुर्मू मंगलवार को तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर बोत्सवाना पहुंचीं. यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की पहली आधिकारिक यात्रा है. 

trfggtrh

राष्ट्रपति बोको ने कहा कि यह कदम जैव विविधता सहयोग का प्रतीक है, जिससे भारत में चीतों की आबादी को फिर से बढ़ाने में मदद मिलेगी. दोनों देशों के बीच प्रतिनिधि स्तर की बातचीत के बाद यह घोषणा की गई।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ा था। यह किसी बड़े जंगली मांसाहारी प्रजाति का विश्व का पहला महाद्वीपीय पुनर्वास अभियान था।

grgssrrtgrgssrrt

इसके बाद, फरवरी 2023 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते आयात किए। अब तीन साल बाद, भारत में कुल 27 चीते हैं, जिनमें से 16 भारतीय भूमि पर जन्मे हैं। इनमें से 24 चीते कूनो में और 3 गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य (मंदसौर-नीमच सीमा) में हैं।

अब तक 19 चीतों की मृत्यु विभिन्न कारणों से हो चुकी है, जिनमें 9 वयस्क अफ्रीकी चीते और 10 भारत में जन्मे शावक शामिल हैं। वहीं, अब तक कुल 26 शावकों का जन्म हो चुका है। इस तरह, अफ्रीका से लाए गए 20 चीतों की तुलना में भारत के पास अब 7 की शुद्ध वृद्धि हुई है।

(For more news apart from Botswana to Hand Over Eight Cheetahs to India under Project Cheetah Today news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM