स्क्वॉश वर्ल्ड कप 2025 में ऐतिहासिक जीत: भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को मात देकर पहली बार वर्ल्ड कप पर किया कब्ज़ा

खबरे |

खबरे |

स्क्वॉश वर्ल्ड कप 2025 में ऐतिहासिक जीत: भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को मात देकर पहली बार वर्ल्ड कप पर किया कब्ज़ा
Published : Dec 15, 2025, 5:53 pm IST
Updated : Dec 15, 2025, 5:53 pm IST
SHARE ARTICLE
India defeats Hong Kong to win the Squash World Cup for the first time
India defeats Hong Kong to win the Squash World Cup for the first time

भारतीय स्क्वॉश टीम ने चेन्नई में हॉन्ग कॉन्ग को हराकर स्क्वॉश वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीत लिया।

Squash World Cup 2025: भारतीय स्क्वॉश टीम ने इतिहास रचते हुए स्क्वॉश वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। चेन्नई के एक्सप्रेस एवेन्यू मॉल में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को हराकर पहली बार यह ट्रॉफी जीती। 17 वर्षीय अनाहत सिंह ने निर्णायक मुकाबला जीतकर भारत की इस ऐतिहासिक सफलता पर अंतिम मुहर लगाई।

यह भारत का पहला स्क्वॉश वर्ल्ड कप खिताब है. इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2023 संस्करण में कांस्य पदक रहा था. दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया, जो उसकी शानदार लय और दबदबे को दर्शाता है।

ग्रुप चरण में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। भारत ने स्विट्ज़रलैंड और ब्राज़ील को 4-0 से हराया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में साउथ अफ्रीका और सेमीफाइनल में दो बार की चैंपियन मिस्र को 3-0 से पराजित कर भारत ने फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल मुकाबले में अनुभवी खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। महिला सिंगल्स में उन्होंने वर्ल्ड नंबर 37 ली का यी को 3-1 से हराया। इसके बाद पुरुष सिंगल्स में भारत के शीर्ष रैंक खिलाड़ी अभय सिंह ने एलेक्स लाउ को 3-0 से पराजित कर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी।

खिताबी मुकाबले में 17 वर्षीय अनाहत सिंह ने दबाव में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने वर्ल्ड नंबर 31 टोमाटो हो को 3-0 से हराकर भारत के लिए ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित की। इसके बाद पुरुष सिंगल्स का अंतिम मैच खेलने की आवश्यकता ही नहीं पड़ी।

इस जीत के साथ भारत ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और मिस्र के बाद स्क्वॉश वर्ल्ड कप जीतने वाला चौथा देश बन गया। यह टूर्नामेंट लगातार तीसरी बार चेन्नई में आयोजित हुआ। उल्लेखनीय है कि स्क्वॉश 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में अपना पदार्पण करने जा रहा है।

(For more news apart from India defeats Hong Kong to win the Squash World Cup for the first time news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM