कनाडा में इस महीने महात्मा गांधी की दूसरी प्रतिमा पहुंचायी को गई क्षति

खबरे |

खबरे |

कनाडा में इस महीने महात्मा गांधी की दूसरी प्रतिमा पहुंचायी को गई क्षति
Published : Mar 28, 2023, 3:51 pm IST
Updated : Mar 28, 2023, 3:51 pm IST
SHARE ARTICLE
Second statue of Mahatma Gandhi damaged in Canada this month (सांकेतिक फोटो)
Second statue of Mahatma Gandhi damaged in Canada this month (सांकेतिक फोटो)

यह घटना इस देश में गांधी की एक प्रतिमा को राष्ट्र विरोधी समर्थकों द्वारा निशाना बनाये जाने के कुछ दिनों बाद हुई है।

टोरंटो : कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक विश्वविद्यालय परिसर में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षति पहुंचाए जाने की खबर है। यह घटना इस देश में गांधी की एक प्रतिमा को राष्ट्र विरोधी समर्थकों द्वारा निशाना बनाये जाने के कुछ दिनों बाद हुई है। वैंकूवर स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने मंगलवार को कहा कि ताजा घटना में, साइमन फ्रेजर विश्वविद्यालय में बर्नाबी परिसर के पीस स्क्वायर पर लगायी गई मूर्ति को क्षति पहुंचायी गई है।

वाणिज्य दूतावास ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हम शांति के अग्रदूत महात्मा गांधी जी की मूर्ति को क्षति पहुंचाने के जघन्य अपराध की कड़ी निंदा करते हैं।’’ बयान में कहा गया है, ‘‘कनाडाई अधिकारियों से मामले की तत्काल जांच करने और अपराधियों को जल्द न्याय के कटघरे में लाने का अनुरोध किया जाता है।’’

यह घटना राष्ट्र विरोधी समर्थकों द्वारा 23 मार्च को कनाडा के ओंटारियो प्रांत के हैमिल्टन शहर में सिटी हॉल के पास महात्मा गांधी की एक प्रतिमा को विरूपित और स्प्रे-पेंट करने के बाद हुई है।

पिछले साल जुलाई में, कनाडा के रिचमंड हिल स्थित एक विष्णु मंदिर के बाहर लगायी गई महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षति पहुंचायी गई थी, जिसकी टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कड़ी निंदा की थी। कनाडा में हाल में राष्ट्र विरोधी समर्थकों की भारत विरोधी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है जिन्होंने कुछ हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की है।

मिसिसॉगा स्थित एक राममंदिर को "खालिस्तानी चरमपंथियों" द्वारा 13 फरवरी को भारत विरोधी भित्तिचित्रों के साथ विरूपित किया गया था। इस पर टोरंटो में भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया जतायी गई थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM