China Highway Collapse News: दक्षिणी चीन में राजमार्ग ढहने से कम से कम 36 लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

China Highway Collapse News: दक्षिणी चीन में राजमार्ग ढहने से कम से कम 36 लोगों की मौत
Published : May 2, 2024, 10:06 am IST
Updated : May 2, 2024, 10:20 am IST
SHARE ARTICLE
southern China Highway Collapse 36 people killed
southern China Highway Collapse 36 people killed

पिछले सप्ताहांत प्रांत की राजधानी गुआंगझोऊ में एक तू्फान में पांच लोगों की मौत हुई थी।

China Highway Collapse News: दक्षिणी चीन में भारी बारिश के बाद एक राजमार्ग का एक हिस्सा ढह जाने के कारण कई कारें ढलान से लुढ़कते हुए नीचे आ गईं और कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई। प्राधिकारियों ने गुरूवार को यह जानकारी दी।

मीझोउ शहर प्रशासन ने बताया कि बुधवार देर रात करीब दो बजे राजमार्ग का 17.9 मीटर लंबा हिस्सा ढह गया जिससे 23 वाहन एक गड्ढे में गिर गए। एक सरकारी बयान के अनुसार, हादसे में 30 लोग घायल हुए हैं।

गुआंगदोंग प्रांत के कुछ हिस्सों में पिछले दो हफ्तों में बारिश और बाढ़ आने के साथ ही ओलावृष्टि हुई है। पिछले सप्ताहांत प्रांत की राजधानी गुआंगझोऊ में एक तू्फान में पांच लोगों की मौत हुई थी।

ऐसा प्रतीत होता है कि बारिश के कारण राजमार्ग के नीचे की जमीन धंस गई और इस वजह से सड़क का एक हिस्सा भी धंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उन्हें तेज आवाज सुनाई दी जिसके बाद उन्होंने वहां एक बड़ा गड्ढा देखा। स्थानीय मीडिया में जारी वीडियो और तस्वीरों में घटनास्थल पर धुआं निकलता और आग लगी दिखाई दे रही है। इसके साथ ही घटनास्थल पर गाड़ियों का ढेर नजर आ रहा है।

(For more news apart from southern China Highway Collapse 36 people killed News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM