Nepal Protest Update: नेपाल में फंसे 92 पंजाबी हिंसा के बीच सीमा पर पहुंचे
Nepal Protest Update: नेपाल में फंसे 92 पंजाबी हिंसा के बीच सीमा पर पहुंचे
Published : Sep 11, 2025, 3:31 pm IST
Updated : Sep 11, 2025, 3:31 pm IST
SHARE ARTICLE
92 Punjabis stranded in Nepal reached the border amid violence news in hindi
92 Punjabis stranded in Nepal reached the border amid violence news in hindi

अमृतसर से 3 सितंबर को रवाना हुए श्रद्धालुओं का जत्था 5 सितंबर को जनकपुर धाम पहुंचा। इसके बाद वे 6 सितंबर को काठमांडू और फिर पोखरा गए।

Nepal Protest Update: नेपाल में हिंसक घटनाओं के कारण पंजाब के 92 श्रद्धालुओं का जत्था फंस गया है, जो धार्मिक यात्रा पर वहां गए थे। यह जत्था अमृतसर से 3 सितंबर को रवाना हुआ था और जनकपुर धाम पहुंचा था, लेकिन नेपाल में बढ़ते तनाव के बीच उनकी यात्रा बीच रास्ते में ही रोक दी गई। अब ये श्रद्धालु भैरवा बॉर्डर पर रुके हुए हैं और भारतीय सीमा में प्रवेश की अनुमति का इंतजार कर रहे हैं। (92 Punjabis stranded in Nepal reached the border amid violence news in hindi) 

मिली जानकारी के मुताबिक, अमृतसर से 3 सितंबर को रवाना हुए श्रद्धालुओं का जत्था 5 सितंबर को जनकपुर धाम पहुंचा। इसके बाद वे 6 सितंबर को काठमांडू और फिर पोखरा गए। हालांकि, 8 सितंबर से नेपाल में हालात बिगड़ने लगे, जिससे जत्थे की सुरक्षित वापसी मुश्किल हो गई। स्थिति को देखते हुए जत्थे ने रात के समय सफर करने का निर्णय लिया, ताकि वे जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर पहुंच सकें। अब यह जत्था भैरवा बॉर्डर पर रुका हुआ है और भारतीय सीमा में प्रवेश की प्रतीक्षा कर रहा है।

नेपाल में फंसे श्रद्धालुओं का नेतृत्व कर रहे रिंकू बटवाल ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि 9 सितंबर को उनका जत्था पोखरा में था। वहां सड़कों पर तनाव और कर्फ्यू जैसे हालात थे, जिसके कारण उन्होंने रात में ही नेपाल बॉर्डर की ओर निकलने का फैसला किया। 9-10 सितंबर की रातभर की यात्रा के बाद जत्था 10 सितंबर को भैरहवा बॉर्डर पर पहुंच गया। फिलहाल, यात्रियों को बॉर्डर पर रोका गया है और सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर रखे हुए हैं। जत्थे को अभी तक भारतीय सीमा में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली है।

(For more news apart from 92 Punjabis stranded in Nepal reached the border amid violence news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

Location: Nepal, Central, Kathmandu

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM