चीन के विदेश मंत्री कांग को ‘स्टेट काउंसलर’ के रूप में किया गया पदोन्नत

खबरे |

खबरे |

चीन के विदेश मंत्री कांग को ‘स्टेट काउंसलर’ के रूप में किया गया पदोन्नत
Published : Mar 12, 2023, 3:04 pm IST
Updated : Mar 12, 2023, 3:04 pm IST
SHARE ARTICLE
China's Foreign Minister Kang promoted as 'State Counsellor'
China's Foreign Minister Kang promoted as 'State Counsellor'

चीनी संसद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) रविवार को अपना वार्षिक सत्र आयोजित कर रही है।

बीजिंग : चीन के विदेश मंत्री छिन कांग को ‘स्टेट काउंसलर’ के रूप में पदोन्नत किया गया है, जिससे वह भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए चीन के विशेष प्रतिनिधि के पद पर नियुक्त होने वाले संभावित उम्मीदवार हो जाएंगे। चीनी संसद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) रविवार को अपना वार्षिक सत्र आयोजित कर रही है। एनपीसी ने छिन की विदेश मंत्री के रूप में नियुक्ति का समर्थन किया और उन्हें ‘स्टेट काउंसलर’ के पद पर पदोन्नत किया, जो चीनी सरकार के कार्यकारी अंग स्टेट काउंसिल या केंद्रीय कैबिनेट के भीतर एक उच्च पद होता है।

छिन (56) को दिसंबर में वांग यी के बाद विदेश मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था और यी को चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के राजनीतिक ब्यूरो के लिए चुना गया, जो पार्टी की प्रमुख नीतिगत संस्था है।

स्टेट काउंसलर के पद पर छिन की पदोन्नति उन्हें 2003 में गठित भारत-चीन सीमा तंत्र के विशेष प्रतिनिधि (एसआर) के रूप में उनकी नियुक्ति के लिए संभावित उम्मीदवार के तौर पर खड़ा करेगी। यह तंत्र दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार और सीमा मुद्दों पर बातचीत के लिए उच्चस्तरीय प्रणाली है। इतने वर्षों में यह तंत्र सीमा विवाद और संबंधों को सुधारने के कदमों के अलावा कई समस्याओं से घिरे दो पड़ोसियों के बीच संबंधों की स्थिति पर चर्चा करने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में उभरा है।

अमेरिका में चीन के पूर्व राजदूत और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के करीबी विश्वासपात्र रहे छिन कांग जी-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए इस महीने की शुरुआत में नई दिल्ली आए थे। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बातचीत की थी।

मई 2020 में दोनों देशों के बीच पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध के बाद से चीन और भारत के बीच संबंध लगभग शिथिल हो गए हैं। गतिरोध को दूर करने के लिए दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय सैन्य कमांडरों की 17 दौर की वार्ता हो चुकी है। भारत का कहना है कि जब तक सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति नहीं होगी तब तक चीन के साथ उसके संबंध सामान्य नहीं हो सकते।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM